फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wheat arrivals in grain markets have started to decline, while lifting remains sluggish

Yamuna Nagar News: अनाज मंडियों में घटने लगी गेहूं की आवक, उठान अभी भी सुस्त

Tue, 28 Apr 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrivals in grain markets have started to decline, while lifting remains sluggish
जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं को साफ करते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में अब गेहूं की आवक तेजी से घटने लगी है। जहां कुछ दिन पहले तक प्रतिदिन 20 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं मंडियों में पहुंच रहा था, वहीं अब यह घटकर औसतन छह से सात हजार मीट्रिक टन रह गया है।
रविवार को अवकाश के कारण खरीद कार्य बंद रहा, जिसके चलते सोमवार को मंडियों में गेहूं से भरी ट्रालियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में गेहूं की कटाई लगभग समाप्ति की ओर है। अब केवल उन्हीं खेतों में फसल बची है जहां पॉपुलर के पेड़ लगे हुए हैं। इन खेतों में कंबाइन मशीन से कटाई संभव नहीं होने के कारण किसानों को हाथों से फसल कटवानी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच मजदूरों की कमी भी किसानों के लिए बड़ी समस्या बन रही है, जिससे कटाई कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन

अब तक विभिन्न अनाज मंडियों में 2,87,384.52 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जबकि खरीद एजेंसियों द्वारा 2,58,640 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 79,489 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1,35,525 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा 43,626 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठान की स्थिति में भी अब सुधार देखने को मिल रहा है। अब तक 1,97,263 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है, जो कुल खरीद का 76.26 प्रतिशत है। उठान में अब कोई विशेष समस्या नहीं है और मंडियां धीरे-धीरे खाली होने लगी हैं।
भुगतान की बात करें तो अब तक 560 करोड़ रुपये से ज्यादा किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। इससे किसानों को राहत मिली है और खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।

हालांकि, आवक में अब करीब 40 प्रतिशत की कमी आ चुकी है, जो इस बात का संकेत है कि गेहूं सीजन अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। आने वाले दिनों में मंडियों में और कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं को साफ करते मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं को साफ करते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed