{"_id":"67a1134a474a7f6fd907a707","slug":"wetlands-are-the-kidneys-of-the-earth-dr-simranjit-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-132557-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्द्र भूमि पृथ्वी की किडनी : डॉ. सिमरनजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्द्र भूमि पृथ्वी की किडनी : डॉ. सिमरनजीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के आईक्यूएसी व इक्को क्लब ने सोसाइटी ऑफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट एंड बायो-रिसर्च के सहयोग से विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर कार्यक्रम किया। इसकी शुरुआत कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिमा शर्मा ने की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आर्द्र भूमि महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र है।
गुरु गोबिंद सिंह त्रिशताब्दी विश्वविद्यालय गुरुग्राम से डॉ. सिमरनजीत सिंह ने आर्द्र भूमि की रक्षा विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आर्द्र भूमि पृथ्वी की किडनी है। सोसाइटी ऑफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट एंड बायो-रिसर्च के संरक्षक डॉ. केआर भारद्वाज ने कई मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमरजीत सिंह व अशोक कक्कड़ ने आर्द्र भूमि, रामसर साइट, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। एसईएमबीआर उपाध्यक्ष प्रो. जेएस सोढ़ी ने आर्द्रभूमि के कई मुद्दों पर चर्चा की। डॉ. वर्षा निगम ने आर्द्रभूमि के तेजी से हो रहे नुकसान से बचाव के लिए उनके संरक्षण व बहाली पर जोर दिया। मौके पर डॉ. कैथरीन मसीह, डॉ. ज्ञान भूषण, डॉ. अमनदीप कौर, यासमीन व जसप्रीत सिंह मौजूद रहे।