फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Welcome gate to be built in the name of Yamuna Mayya in Pansara, Yamunanagar

पांसरा में यमुना मईया के नाम पर बनेगा स्वागत द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Welcome gate to be built in the name of Yamuna Mayya in Pansara, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की सीमाओं पर स्वागतद्वार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहारनपुर रोड पर पांसरा में 49 लाख की लागत से यमुना मईया नाम पर बनने वाले स्वागतद्वार का मंगलवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान व ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने शिलान्यास किया। करीब छह माह के भीतर तैयार किए जाने वाले स्वागतद्वार को बनाने के लिए नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी से एनओसी ले ली है।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि नगर निगम की सीमा सहारनपुर रोड पर पांसरा, सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड पर दामला, अंबाला रोड पर कैल व जगाधरी पावंटा रोड पर मानकपुर के नजदीक स्वागतद्वार बनाए जाने है। मेयर मदन चौहान का महापुरुषों के नाम से स्वागत द्वार बनाने का फैसला एतिहासिक है। महापुरुषों के नाम से स्वागतद्वार बनने से यमुनानगर की अलग पहचान होगी। सहारनपुर रोड पर पांसरा यमुना मईया के नाम पर बनाए जा रहे स्वागतद्वार पर 49 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया स्वागतद्वार लगभग सौ फुट चौड़े होंगे। दो तरफ पिलर होंगे। पैदल निकलने के लिए अलग से साढ़े तीन फुट चौड़ा रास्ता होगा। द्वार के ऊपर अंग्रेजी में वेलकम टू म्यूनिसिपल कारपोरेशन यमुनानगर-जगाधरी लिखा जाएगा। द्वार पर रिफ्लेक्टर भी लगेंगे और रात के समय लाइटिंग भी होगी। गेट नगर निगम की योजनाओं व सफाई के प्रति जागरूकता संदेश लिखें होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार स्वागतद्वार बनेंगे, तीन के हो चुके हैं टेंडर
हाउस मीटिंग में निगम की चारों सीमाओं की एंट्री पर महापुरुषों के नाम से स्वागतद्वार बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। स्वागतद्वार महर्षि वाल्मीकि, संत गुरु रविदास, यमुना मईया व गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर होंगे। तीन नवंबर की हाउस मीटिंग में चारों स्वागत द्वारों के लिए तय अनुमानित खर्च को हाउस ने अनुमोदित किया। सहारनपुर रोड पर दामला व पांसरा में 99.84 लाख खर्च पर स्वागतद्वार के टेंडर लगे। तीसरे स्वागत द्वार अंबाला रोड पर कैल में 40.41 लाख रुपये का टेंडर कॉल हुआ। जगाधरी पावंटा नेशनल हाईवे 73ए पर मानकपुर के पास बनाए जाने वाले द्वार का टेंडर अभी होना बाकी है।

फोरलेन की जाएगी सड़कें
नगर निगम की सीमाओं पर स्वागतद्वार के लिए तय चारों साइट पर रोड टू लेन हैं। स्वागत द्वार बनाने के लिए नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी से एनओसी भी ले ली है। टू लेन रोड को फोन लेन करने के बाद स्वागतद्वार बनाए जाएंगे। स्वागत द्वार बनाने से पहले नगर निगम इनके लिए तय चारों साइट पर गेट की जगह सड़क का हिस्सा लगभग सौ फुट चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed