फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather is changing, chances of rain for two days

Yamuna Nagar News: मौसम बदल रहा रंग, दो दिन बारिश के आसार

Tue, 10 Sep 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Weather is changing, chances of rain for two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में मौसम के रोजाना नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। गर्मी के मौसम में ही सोमवार को बिलासपुर व आसपास के क्षेत्र में धुंध देखने को मिली। धुंध इतनी ज्यादा थी कि लोगों को एक दूसरे के घर भी साफ दिखाई नहीं दे रहे थे। धुंध को देख लोग भी हैरान रह गए, क्योंकि आमतौर पर सर्दी के दिनों में ही धुंध पड़ती है।
इसके बाद ऐसी धूप निकली की लोगों के पसीने छुड़ा दिए। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। यहां तक की रात के समय भी गर्मी बढ़ गई है। जबकि तीन-चार दिन पहले बारिश के कारण गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा था। अब एक बार फिर से गर्मी होने से लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। पहले अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक आ गया था। इसमें एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को बारिश हो सकती है। सोमवार सुबह भी काले बादल उमड़ कर आ गए थे। बादल देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि बारिश हो सकती है। बारिश तो नहीं हुई उल्टा गर्मी जरूर बढ़ गई। आगामी दिनों में बारिश होने से तापमान में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed