{"_id":"62d9bc3a7d882701e552bfd6","slug":"weather-became-pleasant-due-to-rain-relief-from-heat-yamuna-nagar-news-knl1154123123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain, relief from heat
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। रिमझिम रिमझिम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वीरवार की सुबह से ही लगातार बूंदाबांदी जारी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई गिरावट से एसी कूलर बंद हो गए और पंखों की हवा ठंडी हो गई। वहीं तीन दिन से लग रहे बिजली कट भी बंद हो गए जबकि बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति में बाधा आई। जिसे दुरुस्त कर दिया गया। दूसरी तरफ दिनभर की रिमझिम बारिश के बाद शाम करीब पांच बजे हल्की धूप निकली। इसके बाद फिर बादल छा गए।
यहां हुई इतनी बारिश
दो दिन में जिले भर में अच्छी बारिश हुई। बुधवार को जहां पूरे जिले में बारिश हुई। वहीं वीरवार को शहरी क्षेत्र में बारिश हुई। जबकि बिलासपुर और साढौरा में गरज के साथ मामूली छींटे पड़े। इसके अलावा प्रतापनगर व छछरौली में भी करीब 10 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा बिलासपुर 30 एमएम, साढौरा और सरस्वतीनगर में 28 एमएम बारिश हुई। वहीं खिजराबाद में करीब 25 एमएम, रादौर में करीब 35 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश शहर में हुई। बुधवार को शहर में 42 एमएम और वीरवार को 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर में कुल 54 एमएम बारिश हुई।
बारिश से फसलों को होगा लाभ
प्रचंड गर्मी के कारण तमाम फसलें झुलस रही थीं। ऐसे में बारिश की काफी जरूरत थी। बारिश से भी फसलों को लाभ होगा। वहीं बारिश की दुआ कर रहे धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिल गए। जिला कृषि उप-निदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी ने कहा कि बारिश की बड़ी आवश्यकता थी। इस बारिश से सभी फसलों को लाभ होगा। धान के लिए यह बारिश अमृत है। उन्होंने बताया कि इस बार जिले में कुल 82 हजार हेक्टेयर धान का रकबा है। लगभग धान की रोपाई पूरी हो चुकी है। साढौरा के पहाड़ी क्षेत्र में यह बाकी है, जिसमें किसान लगे हुए हैं। जिले में 99 प्रतिशत धान की रोपाई हो गई है। इसके अलावा जिले में 22 हजार हेक्टेयर में गन्ना, साढ़े पांच हजार हेक्टेयर में चारा सहित चार हजार हेक्टेयर में सब्जियों की फसल लगी हुई है। इस बारिश का सभी फसलों को लाभ होगा।