फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather became pleasant due to rain, problem due to water logging

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जलभराव से दिक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain, problem due to water logging
Weather became pleasant due to rain, problem due to water logging - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जिले में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बीच सुबह से लेकर शाम तक चली ठंडी हवा के चलते तापमान में बड़ी गिरावट आई है। जिससे गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

रविवार को भी मौसम बेहद सुहावना रहा। इस सुहावने मौसम ने हरियाली तीज के पर्व का मजा दोगुना कर दिया। रुक-रुककर हो रही बारिश और मौसम का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। रविवार होने के कारण स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ नौकरीपेशा लोग भी छुट्टी पर रहे। ऐसे में लोगों ने पार्कों में पहुंचकर मौसम का आनंद उठाया। तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान पारा लुढ़ककर 18.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान जिले के सभी हिस्सों में बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं प्रशासनिक लापरवाही के कारण परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान शहर की निचली कॉलोनियों के सीवरेज ओवरफ्लो हो गए। कई कॉलोनियों में पानी भरा, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पानी भी उतर गया। पानी उतरने के बाद फैली गंदगी साफ करने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

यहां हुई इतनी बारिश
रविवार को जिले के सभी क्षेत्रों में बारिश हुई। कहीं पर सुबह तो कहीं दोपहर तो कहीं शाम को बारिश हुई। इस दौरान 24 घंटे में यमुनानगर-जगाधरी में करीब 35 एमएम बारिश हुई। जबकि बिलासपुर में 15 एमएम, छछरौली में 12 और प्रतापनगर में 13 एमएम बारिश हुई। वहीं सरस्वतीनगर में 18 और साढौरा में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश रादौर में हुई। यहां पर कुल 40 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से तालाब बनीं गलियां, लोगों को हुई परेशानी
रादौर। क्षेत्र में भारी बारिश से अनाज मंडी रोड, कॉलेज रोड पर नाले जाम होने व निकासी न होने से पानी जमा हो गया। इस दौरान अनाजमंडी रोड व कॉलेज रोड पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को यहां से गुजरने में मशक्कत करनी पड़ी। पानी घुसने से दोपहिया वाहन बंद होने से चालकों को पैदल वाहन खींचने पड़े। क्षेत्रवासी निवासी मंगतराम, रोहताश, कमलेश, अनुज ने बताया कि नगरपालिका की ओर से नाले की सफाई पूरी तरह से नहीं की गई। जिससे कुछ देर की बारिश से नाला ओवरफ्लो हो जाता है और पानी सड़क पर बहने लगता है। निकासी का कोई प्रबंध न होने से पानी सड़कों पर जमा रहता है। वहीं एसके रोड पर निकासी न होने से सड़कों पर बारिश का पानी जमा हुआ है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है। जिसका राहगीरों का पता नहीं चलता है। इससे लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं।

दूसरी तरफ बारिश से किसानों को विशेष लाभ मिला है। किसानों को धान की रोपाई व सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता थी। बारिश का पानी फसलों के लिए अमृत समान है। धान के अलावा गन्ने, चेरी इत्यादि फसलों को इससे लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed