{"_id":"6984feb7ff46d922240418ad","slug":"we-will-only-stop-once-we-have-secured-a-road-to-potli-village-ratanman-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-150958-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पोटली में रास्ता लेकर ही मानेंगे : रतनमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पोटली में रास्ता लेकर ही मानेंगे : रतनमान
Fri, 06 Feb 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। पांच महीनों से गांव पोटली में चल रहे भाकियू के धरना स्थल पर वीरवार को प्रदेशाध्यक्ष रतनमान पहुंचे। उन्होंने धरना स्थल पर किसान नेताओं, आंदोलनकारी साथियों व क्रांतिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि रास्ता लिए बिना किसान पीछे नहीं हटेंगे और उनका विरोध व धरना जारी रहेगा।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार किसानों ने कड़ाके की सर्दी में आग जलाकर इस धरने को निरंतर जीवित रखा, उसी प्रकार आगे भी गर्मी सहित हर कठिन परिस्थिति में यह आंदोलन मजबूती से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पडऩे पर गर्मी के मौसम में कूलर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, लेकिन किसानों को हक मिले बिना यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और आगे भी लंबे समय तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी, तब मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्रको समस्या का समाधान शीघ्र निकालने के निर्देश दिए थे। परंतु बैठक के बाद से अब तक कृषि मंत्रीराणा की ओर से न तो कोई जवाबदेही सामने आई है।