{"_id":"688d0772eeb93c71060cc2a8","slug":"water-was-drained-out-by-getting-a-machine-from-ambala-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-141666-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अंबाला से मशीन मंगाकर कराई पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अंबाला से मशीन मंगाकर कराई पानी की निकासी
Fri, 01 Aug 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वार्ड नंबर 16 के राजा गार्डन में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की टीम दो दिन से काम पर लगी है। अंबाला नगर निगम से सुपर सकर मशीन मंगवाई। दोपहर बाद अंबाला से मशीन पहुंची और पानी की निकासी में जुट गई।
मेयर सुमन बहमनी ने निगम अधिकारियों के साथ राजा गार्डन कॉलोनी का जायजा लिया। निरीक्षण में यहां नाला जाम होने व वार्ड 20 समेत अन्य वार्डाें का बरसाती पानी आने से जलभराव होता मिला। मेयर से नाले की स्लैब हटवाकर पानी की निकासी कराई।
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक कॉलोनी से पूरे पानी की निकासी न हो जाए, तब तक पानी निकासी कराने का कार्य लगातार जारी रखें। दो दिन से हो रही बारिश के चलते वार्ड नंबर 16 के राजा गार्डन में जलभराव हो गया था। पार्षद संदीप धीमान की सूचना पर बुधवार रात को ही नगर निगम की टीम पानी निकासी कराने पहुंची। उसी रात मेयर ने भी मौका निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। शुक्रवार को फिर मेयर सुमन बहमनी, पार्षद संदीप धीमान, एक्सईएन विकास धीमान, एमई सुरेंद्र दहिया, सीएसआई अनिल नैन अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मेयर सुमन बहमनी ने अधिकारियों के साथ कॉलोनी का जायजा लिया। जांच में सामने आया कि जहां पानी जमा है, वहां काफी समय से नाले की सफाई नहीं हुई। नाले में कई जगह मिट्टी व गंदगी भरी हुई थी। जिससे पानी की निकासी रुकी हुई थी। देर शाम तक नगर निगम सीएसआई अनिल नैन व अभियंता शाखा की टीम पानी निकासी कराने में जुटी हुई थी। मेयर सुमन बहमनी ने अभियंता शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अंडरग्राउंड नालों के चैंबर बनाए, ताकि नाले जाम न हो। वहीं, सफाई अधिकारियों को नियमित सफाई करने के निर्देश दिए।