{"_id":"687d3c48b869e7659e030af6","slug":"water-rained-for-one-hour-in-vyaspur-pratapnagar-and-chhachhrauli-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-141089-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: व्यासपुर, प्रतापनगर व छछरौली में एक घंटे बरसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: व्यासपुर, प्रतापनगर व छछरौली में एक घंटे बरसा पानी
Mon, 21 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तापमान में बढ़ोतरी होने से एक बार फिर लोगों को गर्मी व उमस ने बेहाल कर दिया। शनिवार रात व रविवार सुबह लोगों को एक बार फिर जून माह की तरह गर्मी का एहसास हुआ। ऐसे में रविवार शाम व्यासपुर, प्रतापनगर व छछरौली में हुई अच्छी बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। इन जगहों पर एक घंटा तक झमाझम बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी व उमस लोगों की परेशानी को बढ़ाने लगी है। पंखे की हवा में भी शरीर पसीने से तरबतर हो रहा है। रविवार सुबह बहुत तेज धूप रही। हालांकि साढ़े 10 बजे के बाद आसमान में बादल उमड़ आए। बादलों से बदले मौसम से लोग अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाते रहे। ऐसे में कभी बादल छाने तो कभी हल्की धूप निकलने का सिलसिला चलता रहा।
शाम को साढ़े चार बजे के बाद व्यासपुर, प्रतापनगर व छछरौली क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। थोड़ी ही देर में सड़कों किनारे व गलियों में पानी ही पानी हो गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली। लोगों का गर्मी व उमस से बचाव हुआ। रात के समय भी मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन
वहीं साढौरा, जगाधरी, सरस्वतीनगर व रादौर क्षेत्र में रात तक बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। इससे इन जगहों पर लोगों को गर्मी का सामना यथावत करना पड़ा। जिन तीन खंडों में बारिश हुई वहां आमजन के साथ-साथ किसानों ने भी राहत की सांस ली, क्योंकि बारिश न होने का असर फसल पर पड़ने की चिंता सताने लगी थी। कई दिनों से केवल ट्यूबवेल से ही फसलों की सिंचाई की जा रही है। बारिश से खासकर धान व गन्ने की फसल को बहुत फायदा होगा।