{"_id":"649b0140bfe998f23b0afff3","slug":"water-level-of-yamuna-increased-erosion-on-the-banks-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: यमुना का जलस्तर बढ़ा, किनारों पर हो रहा भूकटाव, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: यमुना का जलस्तर बढ़ा, किनारों पर हो रहा भूकटाव, किसान चिंतित
Tue, 27 Jun 2023 09:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जठलाना, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जठलाना, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 Jun 2023 09:03 PM IST
सार
यमुना नदी में के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद किनारों पर भूमि कटाव शुरू हो चुका है। किसानों की कृषि योग्य भूमि यमुना नदी के अंदर समाने लगी है।
विज्ञापन
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद किनारों पर हो रहा कटाव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से इसके किनारों पर भूकटाव हो रहा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अवैध खनन के कारण किनारे खस्ताहाल हो चुके हैं। जिससे कटाव अधिक होगा। किसानों की मांग है कि अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए ताकि किसानों को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।
विज्ञापन
किसान सतनाम सिंह, सर्वजीत, बलविंदर कुमार, जसविंद्र, सोनू व हरनाम सिंह का कहना है कि पिछले लंबे समय से यमुना नदी में बड़े स्तर पर जगह जगह अवैध खनन हुआ है। जिसके चलते नदी के किनारे खस्ताहाल हो चुके हैं। इसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
कई बार उन्होंने प्रशासन से अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की लेकिन हर बार इसकी अनदेखी होती रही और खनन माफिया अवैध रूप से खनन करता रहा। जिस कारण अब किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यमुना नदी में के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद किनारों पर भूमि कटाव शुरू हो चुका है। किसानों की कृषि योग्य भूमि यमुना नदी के अंदर समाने लगी है। अवैध खनन से अब तक सैकड़ों एकड़ भूमि दरिया बुर्द हो चुकी है और यही स्थिति अब आगे भी जारी रहेगी। जिससे किसान भूमिहीन हो जाएंगें। इतना ही नहीं अगर यही स्थिति रही तो आबादी क्षेत्र को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।