फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water level increased at the barrage, water will reach Delhi after 72 hours

Yamuna Nagar News: बैराज पर बढ़ा जलस्तर, 72 घंटे बाद पानी पहुंचेगा दिल्ली

Sun, 07 Jul 2024 06:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Water level increased at the barrage, water will reach Delhi after 72 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में हुई बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर अधिकतम 39205 क्यूसेक दर्ज किया गया। पानी अधिक आने से सिंचाई विभाग ने बैराज के सभी गेट खोल दिए। साथ निचले इलाकों में रह रहे लोगों को अलर्ट कर दिया। बैराज से छोड़ा गया पानी 72 घंटे बाद देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगा।
शुक्रवार रात यमुना नदी के कैचमेंट एरिया व पहाड़ाें में अच्छी बारिश हुई। जिससे बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। सुबह 10871 क्यूसेक पानी था। जो 11 बजे तक 39205 क्यूसेक दर्ज किया गया। इस मानसून में बैराज से पहली बार यमुना नदी में 9835 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा पश्चिमी नहर में 16510 क्यूसेक व यूपी की पूर्वी यमुना नहर में 3010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन रंगा ने बताया कि जब हथिनीकुंड बैराज पर एक लाख क्यूसेक पानी दर्ज किया जाता है तो पूर्वी और पश्चिमी यमुना नहरों को बंद कर सारा पानी यमुना नदी में छोड़ दिया जाता है। एक लाख क्यूसेक पानी होने पर मिनी फ्लड घोषित कर दिया जाता है, अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है। उन्होंने बताया कि ढाई लाख क्यूसेक पानी आने पर फ्लड घोषित कर दिया जाता है। अभी मानसून की बरसात शुरू हुई है इसलिए आने वाले दिनों में यह पानी बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम सात बजे बैराज पर 29355 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। जिसमें से यमुना में 9835 क्यूसेक, पश्चिमी नहर में 16510 व यूपी को 3010 क्यूसेक पानी दिया गया। शनिवार सुबह आठ बजे बैराज पर 10761, नौ बजे 15292 क्यूसेक, 10 बजे 10761 क्यूसेक, 11 बजे 39205 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 33233 क्यूसेक, दो बजे से 34499 क्यूसेक, तीन बजे 30888 क्यूसेक, शाम चार बजे 23613 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed