फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water cooler at station broken, forced to buy water and drink it

Yamuna Nagar News: स्टेशन पर वाटर कूलर खराब, पानी खरीदकर पीना मजबूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Water cooler at station broken, forced to buy water and drink it
- यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर निर्माण के चलते पेयजल की हो रही भारी किल्लत
विज्ञापन



- वाटर वेंडिंग स्टॉल सालों से बंद, यात्री झेल रहे खासी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। गर्मी में स्टेशन पर यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर रेलवे विशेष योजना बनाकर काम कर रही है। जिसके तहत रेलवे स्टेशनों पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे। खराब वाटर कूलर ठीक करवाए जाएंगे व वाटर वेंडिंग मशीनों से यात्रियों को पांच रुपये एक लीटर ठंडा पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
लेकिन यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। पांच रुपये में एक लीटर पानी तो दूर यात्रियों को वाटर कूलर से ही गर्म पानी मिल रहा है। चूंकि यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर लगा एक मात्र वाटर कूलर खराब पड़ा है जबकि प्लेटफार्म पर लगे नल में गर्म पानी आता है। ऐसे में यात्रियों को 20 रुपये की बोतल खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यही इतना नहीं प्लेटफार्म नंबर एक पर पीने के लिए पानी तक नहीं है। वहीं सामान्य प्रतीक्षालय में भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्रियों को या तो स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है या पुल पार करके दो व तीन नंबर प्लेटफार्म से पानी की बोतल लेनी पड़ती है। प्लेटफार्म नंबर एक पर पहले पीने के पानी की व्यवस्था थी लेकिन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यहां पर निर्माण चल रहा है। जिसके चलते प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे नल हटा दिए गए हैं, अब यहां पर कोई टोंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यहां पर वातानुकूलित महिला प्रतीक्षालय के बाहर दो टोंटियां और आरपीएफ थाने की तरफ दो टोंटियां का प्याऊ था लेकिन निर्माण के दौरान यह तोड़ दिए गए। प्लेटफार्म नंबर एक का निर्माण लगभग समाप्त हो चुका है, लेकिन यहां पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई। इसी तरह सामान्य प्रतीक्षालय में भी कोई प्याऊ नहीं है। अभी केवल दो व तीन नंबर प्लेटफार्म पर केवल टंकी के पानी की व्यवस्था है।
रेलवे स्टेशन पर पहले दो वाटर कूलर थे, जहां यात्रियों व लोगों को ठंडा पानी मिल जाता था, परंतु स्टेशन मास्टर कमरे की तरफ बना वाटर कूलर काफी सालों से खराब होने के कारण बंद पड़ा है। वहीं दूसरा वाटर कूलर पैदल पुल के नीचे लगा है। यह भी वाटर कूलर खराब हो चुका है। इसकी टोंटियां गायब हो चुकी हैं। करीब चार साल से इसकी सफाई तक नहीं हुई है। प्लेटफार्म पर पीने के पानी के लिए टंकी के पानी का सहारा है। ऐसे में यात्री पानी की बोतल लेने को मजबूर हैं।


वाटर वेंडिंग का नहीं लगा टेंडर

रेलवे स्टेशन पर करीब एक दशक पहले वाटर वेंडिंग स्टाल लगाया गया था। जहां से यात्रियों को 300 मिलीलीटर ठंडा पानी मात्र एक रुपये में मिलता था। वहीं वाटर वेंडिंग मशीन से पांच रुपये में एक लीटर पानी मिलता था। वहीं इन मशीनों पर पानी पीने की भी व्यवस्था थी। मशीन से एक रुपये में 300 मिली लीटर पानी, तीन रुपये में 500 मिली, पांच रुपये में एक लीटर, 10 रुपये में दो लीटर, पांच लीटर पानी 20 से 25 रुपये में मिलता था।





वर्जन यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए रेलवे सदैव तत्पर है। गर्मी में सभी स्टेशनों पर शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था करने को लेकर काम किया जा रहा है। यमुनानगर जगाधरी की स्थिति की सटीक जानकारी के लिए वे टीम भेजेंगे। मौका मुआयना किया जाए, जो कमियां हैं सभी दूर की जाएंगी।

- एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed