फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Waste disposal will continue even during the rains

Yamuna Nagar News: बारिश में भी होगा कचरा निस्तारण

Thu, 14 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 14 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Waste disposal will continue even during the rains
कैल कचरा प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंची मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के कैल कचरा निस्तारण प्लांट में 7.24 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे विशाल शेड और एमआरएफ सेंटर का मेयर सुमन बहमनी ने अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य, सामग्री की गुणवत्ता और कचरा प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि प्लांट में बड़े शेड के निर्माण से बारिश के दौरान भी कचरा निस्तारण और छंटाई का कार्य बिना रुकावट जारी रहेगा। अभी बारिश होने पर मशीनों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे कचरे के ढेर लग जाते हैं। शेड बनने के बाद मशीनें सुरक्षित रहेंगी और कचरे का समय पर प्रबंधन हो सकेगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेयर ने पार्षद जयंत स्वामी, कनिष्ठ अभियंता विशाल चौहान व अधिकारियों के साथ एमआरएफ सेंटर में कचरा पृथक्करण और गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया भी देखी। प्लांट में कचरे से आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल), बायोसॉल तथा ईंट-कंकड़ अलग किए जा रहे हैं। वहीं बायो रेमेडिएशन तकनीक से जैविक खाद तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि प्लांट की जमीन को पक्का करने का कार्य पूरा हो चुका है और अब शेड के लिए बड़े पिलर तैयार किए जा रहे हैं। पिलर तैयार होते ही विशाल शेड लगाया जाएगा। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी बारिश के मौसम से पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि कचरा निस्तारण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed