फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Warning of boycott of work if demands are not met

Yamuna Nagar News: मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

Fri, 17 Jan 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Warning of boycott of work if demands are not met
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। बिजली कर्मचारियों के काम डिवीजनल कार्यालय में काम लंबे समय से लंबित होने के विरोध में कर्मचारियों ने वीरवार को गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी भी की गई। साथ ही चेतावनी दी कि कामों का जल्दी ही निपटान न किया गया तो 20 जनवरी को काम का बहिष्कार करेंगे।
कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि एएलएम पाल चंद को अपनी किसी जरूरत के लिए ईपीएफ से रकम निकलवानी हो तो तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बावजूद डिवीजनल कार्यालय से इसके लिए स्वीकृति प्रदान नहीं की जा रही। कर्मचारी इस बारे में डिवीजनल कार्यालय के चक्कर लगा रहे है। लेकिन कोई आश्वासन तक नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह बलविंद्र, नरेंद्र, प्रमोद, शगुन वर्मा व राजन सहित अनेक कर्मचारियों के काम लंबे समय से लंबित हैं। इनका निपटान न किए जाने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। अगर कर्मचारियों के इन कामों का जल्दी ही निपटान न किया गया तो 20 जनवरी को सभी कर्मचारी अपने कामों का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान सुमित गोयल, राजन आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed