{"_id":"664a771b6d82ff32bb0d16d4","slug":"voting-invitation-is-being-given-like-a-wedding-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-119234-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शादी की तरह दिया जा रहा मतदान का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शादी की तरह दिया जा रहा मतदान का निमंत्रण
Mon, 20 May 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 20 May 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा (यमुनानगर)। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बीएलओ घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदान करने का संदेश व वोटर स्लिप दे रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से इसी सिलसिले में एक अनोखी पहल शुरू की गई है, जहां पर शादी के कार्ड जैसा मतदान का निमंत्रण पत्र छपवाया गया है और लोगों को दिया जा रहा है।
इसमें शादी के न्योते की तर्ज पर लिखा हुआ है कि भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हे बुलाने को, भूल न जाना वोट डालने आने को। फिर शादी की तिथि और जगह के स्थान पर मतदान का दिवस और मतदान केंद्र की जानकारी दी गई है। यहां तक की शादी के कार्ड की ही तरह स्वागतकर्ता, निवेदक, दर्शनाभिलाषी तक के नाम दिए गए हैं।
स्वागतकर्ता में बूथ लेवल अधिकारी, निवेदक में जिला निर्वाचन अधिकारी और दर्शनाभिलाषी में पीठासीन अधिकारी और मतदान दल सदस्य लिखा गया है। अंत में सभी शादी के निमंत्रण की तर्ज पर बाल मनुहार भी किया गया है। स्थानीय मतदान कर्मियों का ये अनोखा निमंत्रण निश्चित ही लोगों में कौतूहल पैदा कर रहा है और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड छह की बीएलओ शैली ने बताया कि मतदाताओं को दिए जा रहे निमंत्रण पत्र के पिछले पेज पर मतदाता मार्गदर्शिका भी छपी हुई है। इस मार्गदर्शिका में मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, मतदान के समय पीठासीन अधिकारी के समक्ष पेश किए जाने वाले पहचान पत्र का विवरण, मतदान प्रक्रिया की जानकारी के अलावा मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयार किए गए सुविधा ऐप की भी जानकारी प्रदान की गई है।