{"_id":"69580fd936e504709c06c228","slug":"volunteers-were-motivated-to-perform-community-service-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-149225-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों को समाजसेवा करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों को समाजसेवा करने के लिए किया प्रेरित
Sat, 03 Jan 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल चमरोडी में शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरोडी में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। शिविर के दूसरे दिन जिला समन्वयक योगेश कुमार ने स्वयंसेवकों को शिविर का महत्व बताया और समाजसेवा के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि ऐसे कार्य करें, जिससे हमारे माता-पिता, परिजनों, क्षेत्र, विद्यालय का नाम रोशन हो। उन्होंने विद्यार्थियों को सर्दियों से बचाव व स्वास्थ्य का ध्यान रखने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि यदि शरीर स्वस्थ होता है तो हमें पढ़ाई के साथ सभी अन्य कार्यों में मन लगता है और हमारा प्रदर्शन बेहतर होता है।
उन्होंने जंक फूड से दूर रहने और नियमित समय और पौष्टिक भोजन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा स्वयंसेवकों को इस मौसम में खाने वाली सब्जियों व फलों के बारे बताया। शिविर में पीजीटी इंग्लिश रेखा ने स्वयंसेवकों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे जानकारी दी। इस दौरान पवन रोहिल्ला, रेखा, मीना, मीनू, प्रवीन, प्रदीप, सुरेंद्र, रमेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --