{"_id":"67b77900edc5977c970dabb7","slug":"volunteers-were-informed-about-the-objectives-of-nss-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-133415-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों के बारे में बताया
Fri, 21 Feb 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति (एनएसएस) के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर और राष्ट्रीय सेवा योजना समिति की पूर्व संयोजिका डॉ. मनीषा रहीं। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को समाज की सेवा के साथ साथ उनके व्यक्तित्व और चरित्र को विकसित करना है। उपप्राचार्य तनेजा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के इस सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और प्रत्येक स्वयंसेवक को हमेशा सीखने के लिए तैयार रहना है।
डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि आज के युग में पढ़ाई के साथ-साथ सक्षम बनने की आवश्यकता है। जब विद्यार्थी राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वयंसेवक बनता है, तब वह समाज और राष्ट्र से जुड़कर समाज की सेवा करना सीखता है। स्वयंसेवकों ने पौधरोपण और महाविद्यालय में पहले से लगे हुए पौधों की देखभाल की। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता मग्गो ने किया।