फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Voice raised for permanent fire brigade in Radaur

Yamuna Nagar News: रादौर में स्थायी रूप से दमकल गाड़ी के लिए उठाई आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Voice raised for permanent fire brigade in Radaur
रादौर। रादौर के लोगों ने डीसी से रादौर में स्थायी रूप से दमकल की गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है। डीसी को भेजे पत्र में क्षेत्र में बढ़ती आग की घटनाओं पर चिंता जताई गई है। साथ ही रादौर में स्थायी रूप से दमकल गाड़ी का प्रबंध करने की मांग रखी।
विज्ञापन

रादौर निवासी हरप्रीत सिंह, मंजीत सिंह, सतीश सैनी, दिनेश कत्याल, विनोद पुजारा, मूलराज, भारत भूषण मेहता, मास्टर सतपाल मलिक, दारी मनचंदा, प्रमोद गर्ग, मोहनलाल अरोड़ा, मोंटू दुआ, गुरचरण सेठी, दीपक रोहिल्ला आदि ने बताया कि प्रशासन की ओर से केवल गेहूं कटाई के सीजन में अस्थायी तौर पर दमकल की एक गाड़ी को बस स्टैंड पर खड़ा किया जाता है। यह सीजन खत्म होते ही दमकल की गाड़ी वापस यमुनानगर चली जाती है। उनकी मांग है कि सरकार व प्रशासन की ओर से उपमंडल रादौर में स्थायी तौर पर दमकल का कार्यालय बनाकर गाड़ी खड़ी की जाए। क्योंकि क्षेत्र में हर माह आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इसके चलते शहर में स्थायी रूप से दमकल गाड़ी का होना जरूरी है। इस बारे में रादौर विधायक डॉ. बीएल सैनी ने कहा कि मामले को लेकर डीसी से मिलेंगे और रादौर में स्थाई रूप से दमकल गाड़ी की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed