फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vivaan got second place in doubles category of lawn tennis tournament

Yamuna Nagar News: विवान ने लॉन टेनिस टूर्नामेंट के युगल वर्ग में पाया दूसरा स्थान

Sun, 27 Oct 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Vivaan got second place in doubles category of lawn tennis tournament
जगाधरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल से पांचवी कक्षा के छात्र विवान गुप्ता ने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन चैंपियनशिप सीरीज अंडर-12 टेनिस टूर्नामेंट में युगल वर्ग में रनरअप ट्रॉफी हासिल की। इस प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लाॅन टेनिस अकादमी में 21 से 25 अक्तूबर तक किया गया था।
विज्ञापन

विवान गुप्ता के कोच ललित टंडन ने बताया कि विवान ने साथी चंडीगढ़ के करमन ग्रोवर के साथ युगल मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विवान व कर्मन ने युगल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की जोड़ी वंश नागपाल व कबीर महेंद्र को 6-2,6-0 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में दोनों को टॉप सीड पंजाब के आदेश्वर घुम्मन व चंडीगढ़ के देवांश कंबोज से 6-3,6-1 से हार का सामना करना पड़ा और रनरअप ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि विवान गुप्ता ने अपने एकल मुकाबले में भी खेलते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया व प्री-क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाई। विवान गुप्ता इस समय अंडर-12 में नेशनल रैंकिंग में 350 स्थान पर है। टूर्नामेंट में जीत के साथ विवान गुप्ता को युगल रैंकिंग के 20 नेशनल रैंकिंग प्वाइंट मिले हैं। यह प्वाइंट्स विवान की नेशनल रैंकिंग में सुधार करेंगे। यमुनानगर वापस आने पर जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने विवान गुप्ता को बधाई दी। जगाधरी क्लब के प्रधान व्यास गोयल, सचिव मोहिंद्र बजाज, कोषाध्यक्ष उमेश उप्पल व खेल सचिव संदीप गुप्ता ने विवान को भविष्य में और भी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed