फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Visibility reduced due to fog, vehicles crawled

Yamuna Nagar News: कोहरे से दृश्यता कम, रेंगें वाहन

Thu, 18 Jan 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Visibility reduced due to fog, vehicles crawled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक तरफ जहां जिले से सटी शिवालिक की पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हो रही, वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से ठिठुरन बढ़ गई। वहीं बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान लगाया है।
वहीं घना कोहरा छाने से दृश्यता न के बराबर रही। वाहन भी रेंग-रेंग कर चले। यहां तक ट्विन सिटी की सड़कें भी सुनसान रही। हालांकि दोपहर को कुछ समय के लिए धूप निकली। तब जाकर लोग घरों, दुकानों से बाहर निकल धूप का आनंद लिया। उसके बाद फिर से शाम को ठंडक घुल गई।
विज्ञापन

ठंड के साथ शीत लहर लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। सुबह से शाम तक ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठिठुरन से बचने के लोग शाम होते ही अलाव पर हाथ सेकते रहे। कड़ाके की सर्दी से मानव और मवेशी संग जीव-जंतु बेहाल हैं। इससे राहत पाने के लिए लोग अलाव और बिस्तर में कैद रहे। कामकाज पर निकलने वाले लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि लोहड़ी पर्व के दौरान सर्दी कम होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन पिछले तीन दिन से जिले में घना कोहरा पड़ रहा है। लोगों को ठंड से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक बूंदाबांदी नहीं होगी तब तक मौसम पूरी तरह से साफ नहीं होगा।

गेहूं के लिए फायदेमंद कोहरा
जिले में 85 हजार हेक्टेयर में इस बार गेहूं की फसल है। कोहरा जहां जनजीवन पर सितम ढा रहा है, वहीं गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद भी है। कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के मुताबिक कोहरा जितना पड़ेगा, गेहूं के लिए उतना ही फायदा होगा। टमाटर की फसल के लिए कोहरा काफी नुकसानदायक है। हालांकि जिले में टमाटर की खेती कुछ ही हिस्से में है। वहीं उधर कोहरे का सड़क और रेल यातायात पर व्यापक असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed