फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   virul, fever, yamunanagar, haryana

संदिग्ध बुखार से महिला की मौत, दहशत में लोग

Tue, 04 Oct 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Tue, 04 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
virul, fever, yamunanagar, haryana
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
जगाधरी वर्कशाप। क्षेत्र के गांधी नगर, कृष्ण नगर समेत आस पास के इलाके में संदिग्ध बुखार फैल चुका है। इन कॉलोनियों में बड़ी संख्या में लोग इसी तरह के बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। क्षेत्र में बुखार से पीड़ित 40 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद से क्षेत्र में बीमारी को लेकर लोग दहशत में हैं। कॉलोनी में मरीजों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। खास बात ये है कि सभी मरीज तेज बुखार, जोड़ों व शरीर में दर्द व सूजन की शिकायतें कर रहे हैं।  
विज्ञापन


कृष्ण नगर निवासी सलोचना देवी की रविवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पति सुशील कुमार का शहर में निजी अस्पताल में भर्ती है, जबकि बेटी भी कई दिनों से बीमार है। बहनोई सोहन लाल ने बताया कि सुलोचना देवी कई दिनों से बीमार चल रही थी। पहले स्थानीय डाक्टर के पास दवाई ली, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। करीब तीन चार दिन पहले उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके बाद भी तबियत में सुधार नहीं आया। रविवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हर घर में कोई न कोई बीमार: कॉलोनी में संदिग्ध बुखार तेजी से फैल रहा है। स्थिति ये है कि गांधी नगर, कृष्ण नगर व आस पास के क्षेत्र में मरीजों की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ रही है। हर घर में कोई न कोई सदस्य बीमार हो रहा है। गांधी नगर निवासी विजेंद्र धीमान ने बताया कि उनकी पूरी कालोनी में लोग बीमार हो रहे हैं। बुखार अचानक आता है और पांच से सात दिन ठीक भी नहीं हो रहा है। मरीज निजी डाक्टर के पास इलाज करवाने को मजबूर हो रहे हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग अब तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी तरह कृष्ण नगर निवासी पंडित सुबोध कुमार ने बताया कि उनकी पूरी गली में लोग इसी संदिग्ध बुखार से पीड़ित हैं। रविवार को कालोनी में एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद लोग डरे हुए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


न हुई फोगिंग, न हो रही साफ सफाई:
कालोनी में बीमारी फैलने से लोगों में नगर निगम के खिलाफ भी रोष बढ़ रहा है। कालोनी के लोगों का कहना है कि बीमारी फैली हुई है और लोग परेशान हैं। लेकिन अब तक नगर निगम की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। यहां तक कि कालोनी में साफ सफाई की ओर भी निगम अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विजेंद्र ने बताया कि पार्क के पास पूरी कालोनी का कचरा गिराया जाता है। निगम अधिकारी यहां से कई कई दिन तक कचरा नहीं उठाते।  

एक जैसे लक्षण, कई दिन रहता है बुखार:
इन कालोनी में लोग एक ही तरह की बीमारी से पीड़ित हैं। जिसमें मरीज को तेज बुखार आता है और फिर उसके बाद शरीर व जोड़ों में दर्द होता है। बुखार ठीक हो जाता है, लेकिन शरीर व जोड़ों में दर्द की समस्या मरीज को कई कई दिनों तक रहती है। इसमें मरीज को जोड़ों व हाथ पैर में सूजन भी आ रही है। स्थानीय डाक्टर ने बताया कि कालोनी में वायरल फैला हुआ है। जिसमें मरीज को तेज बुखार व शरीर दर्द की समस्या हो रही है।


आज ही चेक करवाया जाएगा: जैन
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. वीके जैन का कहना है कि महिला की मौत किस बिमारी से हुई है, इसका पता करवाया जाएगा। क्षेत्र में बीमारी फैली हुई है तो इसे चेक करवाया जाएगा। विभाग ने मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव पर्याप्त इंतजाम किए हुए हैं। सिविल अस्पताल में चिकनगुनिया के टेस्ट की भी सुविधा है। वायरल को ठीक होने में भी तीन चार दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed