फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vipax aapke smax program of Congress held in Yamunanagar, Bhupinder Singh Hooda reached

विपक्ष आपके समक्ष: हुड्डा बोले- सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे

Sun, 02 Apr 2023 05:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 05:58 PM IST
सार

भूपेंद्र हुड्डा बोले कि बुजुर्गों की पेंशन छह हजार रुपये प्रति माह और प्रदेश में गैस सिलिंडर का रेट भी 500 रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुनानगर सोने की चिड़िया यहां विकास कम माइनिंग की तरफ ध्यान ज्यादा है।

विज्ञापन
Vipax aapke smax program of  Congress held in Yamunanagar, Bhupinder Singh Hooda reached
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा संबोधित करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यमुनानगर में जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के तहत जमकर चुनावी घोषणाएं कर जनता का दिल जितने काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा, इसके अलावा 300 यूनिट बिजली मुफ्त भी देंगे और बुजुर्गों की पेंशन छह हजार रुपये प्रति माह भी की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश में गैस सिलिंडर का रेट भी 500 रुपये किया जाएगा। हुड्डा की इन घोषणाओं को सुनते ही भारी जनसमूह ने जमकर तालियां बजाई। वहीं जमकर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश भाजपा की सरकार थी अब दो मुंह वाली सरकार है।
विज्ञापन


वो प्रदेश सरकार क्या कर रही है। प्रदेश कहां जा रहा है। आज हर वर्ग हाय तौबा करने में लगा है। किसानों को फसलों के मुआवजे के लिए सड़कों पर आना पड़ रहा है। गन्ने के रेट पर हुड्डा ने कहा भाजपा सरकार ने गन्ने के रेट को भी रो रोकर बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा बोले-किसानों की आय भी दोगुनी नहीं हुई
वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा भाजपा सरकार ने कहा कि किसानों की आमदनी को दोगुनी की जाएगी, आमदनी तो नहीं बढ़ी लेकिन लागत जरूर बढ़ा दी। हमारे समय कोई टैक्स नहीं था यहां तक किसानों के यंत्रों पर भी नहीं, लेकिन इन्होंने टैक्स पे टैक्स लगा दिए। व्यापारियों की बात करें तो भी परेशान हैं।

वहीं कर्मचारी भी अपने हक के लिए पंचकूला में रोजाना धरने प्रदर्शन कर रहे। हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई में नंबर एक पर है। हरियाणा आज उन प्रदेशों में से है जिस पर बजट से अधिक कर्ज है।

भाजपा वालों ने यमुनानगर को मान लिया सोने की चिड़िया ः हुड्डा
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि परिवार पहचान पत्र की बात करे तो यह पत्र परेशान पत्र बनकर रह गया है। पहले लोग इसे बनवाने के लिए लाइनों में लगे अब इसकी त्रुटियां ठीक कराने के लिए लग रहे हैं। वहीं अगर यमुनानगर की बात करें तो यहां पॉपुलर, धान, गन्ना, प्लाईवुड के लिए मशहूर है। लेकिन आज ये भी पिछड़ता जा रहा है। भाजपा वालों ने यमुनानगर को सोने की चिड़िया मान लिया है।


तभी तो विकास कार्य कम माइनिंग की तरफ ज्यादा ध्यान हैं। सरकारी कार्यालय, अस्पतालों की बात करें तो इनमें कर्मचारी नहीं तो डॉक्टर नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों के साथ-साथ नंबरदारों को भी खत्म करने पर लगी हुई है। हुड्डा ने ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed