फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Violation of Odd Even system

ऑड ईवन व्यवस्था का हो रहा उल्लंघन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Violation of Odd Even system
रादौर। कोरोना वायरस के चलते सरकार व प्रशासन की ओर से शहर मेें ऑड ईवन की व्यवस्था के तहत दुकानें खोलने के लिए कहा गया है। लेकिन शहर में ऑड ईवन की व्यवस्था का खुला उल्लंघन हो रहा है। प्रशासन के अधिकारी शिकायत मिलने पर भी शहर के मेन बाजार में नही आते। जिसका लाभ उठाकर लोग नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे है। शहर में आधे से ज्यादा दुकानदार सरकार द्वारा तय किये गये नियमों का पालन तक नही कर रहे है। बिना मास्क व ग्लब्स के दुकानों पर सामान बेचने में लगे हुए है। न ही दुकानों पर सामाजिक दूरी का कोई ध्यान रखा जा रहा है। ऑड ईवन व्यवस्था के तहत जिन दुकानदारों की दुकानें बंद होती है, तो ऐसे दुकानदार भी प्रशासन की आंखो में धूल झोंक कर सामान बेचने में लगे हुए है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसे दुकानदार दुकान का शटर खोलकर ग्राहक को दुकान के अंदर बुलाकर शटर बंद करके अंदर सामान बेचने का काम कर रहे है। जिससे शहर के बाजार में व्यवस्था खराब हो रही है। इस बारे थाना रादौर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कडी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed