{"_id":"6ad2797e55ad700c6804ab66","slug":"fire-breaks-out-at-a-tyre-factory-operating-without-an-noc-two-people-sustain-burns-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164748-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनओसी के बगैर चल रही टायर फैक्टरी में लगी आग, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनओसी के बगैर चल रही टायर फैक्टरी में लगी आग, दो झुलसे
Sat, 17 Oct 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
बलाचौर गांव में टायर फैक्टरी खड़े ट्रक में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। दादूपुर रोड स्थित यश ट्रेडिंग टायर फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते-ही-देखते पुराने टायरों, बेलर मशीन और टायरों से भरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट निवासी मुकर्रम और महेश कुमार झुलस गए। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आग से फैक्टरी में भारी नुकसान होने की आशंका है। दमकल विभाग की छह गाड़ियों और एसडीआरएफ की टीम ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी में आग तेजी से फैलने के कारण वहां रखे पुराने टायरों और अन्य सामान को बचाने का मौका नहीं मिला। एसडीआरएफ के टीम इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे छछरौली-दादूपुर मार्ग स्थित टायर फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि फैक्टरी परिसर में करीब 20 गाड़ियों के बराबर पुराने टायर जमा थे, जिनका कुल वजन लगभग 500 टन था। यहां पुराने टायरों से तेल निकालने का काम किया जाता है।
टायरों की भारी मात्रा के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की चपेट में आने से टायरों के साथ बेलर मशीन और टायरों से भरा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
घटना के बाद फैक्टरी में पुराने टायरों से तेल निकालने की प्रक्रिया, संचालन की अनुमति और प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से फैक्टरी में सुरक्षा मानकों और पर्यावरण संबंधी नियमों की जांच करने की मांग की है।
दमकल विभाग करेगा कार्रवाई : कपिल कुमार
जिला दमकल अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि आग लगने के बाद फैक्टरी संचालक मौके पर नहीं मिला। लोगों से मालिक के बारे में पूछा तो पता चला कि वह वहां से चला गया था। वहां मौजूद कर्मचारी विभाग की एनओसी भी नहीं दिखा सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।