फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Provided information about effective communication skills

Yamuna Nagar News: प्रभावी संवाद कौशल के बारे में दी जानकारी

Sat, 17 Oct 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Provided information about effective communication skills
कार्यक्रम के दौरान मौजूद क्लब के पदा​धिकारी व ​​शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में ट्रेनिंग एवं इंप्लायमेंट सेल और कॉमर्स विभाग की ओर से शुक्रवार को रोटरी क्लब ऑफ क्लासिक के सहयोग से उद्यमिता विकास कार्यक्रम एवं कम्युनिकेशन स्किल्स विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों व प्रभावी संवाद कौशल के महत्व की जानकारी दी गई।
प्रिंसिपल डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार से जुड़े जरूरी कौशल प्रदान करने में सहायक हैं। ट्रेनिंग एवं इंप्लायमेंट सेल के समन्वयक डॉ. राजिंद्र सिंह वोहरा ने उद्यमिता विकास और संवाद कौशल को रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

तकनीकी सत्र में सीए कमल भाटिया ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए सब्सिडी और प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी। रोटरी क्लब ऑफ क्लासिक के अध्यक्ष हरमिंदर सेठी ने प्रभावी संवाद कौशल की अहमियत बताते हुए कहा कि स्पष्ट अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और पारस्परिक व्यवहार की कुशलता अकादमिक सफलता तथा कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. जसविंदर कौर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रो. जसप्रीत सिंह संयोजक रहे। कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के लिए उद्योगोन्मुखी कार्यशालाओं को उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed