फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers submitted memorandum to BEO to change the name of the school

Yamuna Nagar News: स्कूल का नाम बदलने के लिए ग्रामीणों ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

Thu, 16 May 2024 06:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 May 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers submitted memorandum to BEO to change the name of the school
जगाधरी। गांव जोगीवाड़ा के ग्रामीण व विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य राजकीय प्राथमिक पाठशाला का नाम बदलने व जर्जर कमरों का पुन: निर्माण करवाने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से मिले। इस दौरान उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। बीईओ ने ग्रामीणों को उनकी मांगें उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने कर पूरी करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जोगीवाड़ा शहर से कुछ दूरी पर स्थित है और खंड छछरौली के अधीन आता है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव की प्राथमिक पाठशाला का नाम शहीद बलविंद्र सिंह के नाम पर किया जाए। स्कूल के दो जर्जर कमरों को असुरक्षित घोषित कर डिस्मेंटल करवाया जाए और दो नए कमरों का निर्माण करवाया जाए। विद्यालय में बच्चों की संख्या के अनुसार दो शिक्षकों का प्रबंध किया जाए। स्कूल की संख्या के अनुसार एक अतिरिक्त कुक लगाने की अनुमति दी जाए। विद्यालय के कमरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार हटवाई जाए। इस पर बीईओ अशोक राणा ने कहा कि विद्यालय का नाम बदलने का प्रपोजल ग्राम पंचायत व स्कूल प्रबंधन समिति से डलवाकर केस तैयार कर नियमानुसार भेजा जाएगा। बीईओ कार्यालय की तरफ से मामले को उच्च अधिकारियों के पास आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा। जर्जर कमरों को असुरक्षित घोषित करवाने के लिए जो मामला प्राप्त हुआ है उसे उच्च अधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए भेजा गया है। नए कमरों के बारे आला अधिकारियों से मांग की गई है। अतिरिक्त कुक लगाने की अनुमति दे दी जाएगी। बिजली की तार हटाने या ऊंचा करवाने के लिए मामला भेजा जाएं। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह कलेर, ममता धीमान, नजमा खातून, प्रदीप कुमार, परविंद्र सिंह, संजीव कुमार, गुरप्रीत सिंह, गौरव, बलविंद्र, पिरथी, जसबीर, सलमा, लियाकत अली, जसबीर सिंह, विकास कुमार, रवि, रामेश्वर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed