{"_id":"6a1b30f5321597029303fb34","slug":"villagers-stage-sit-in-outside-police-station-over-lack-of-action-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-156973-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों का थाने के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों का थाने के बाहर धरना
Sun, 31 May 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 31 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
साढौरा थाने के गेट पर धरना देकर नारेबाजी करते किसान व ग्रामीण। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। गांव सरांवा निवासी निशा के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार शाम साढौरा थाने के बाहर धरना दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही और पुलिस ससुराल पक्ष के दबाव में कार्रवाई कर रही है।
धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले निशा और उसके पति सचिन मालडा के बीच विवाद हुआ था। उस समय लड़की पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष की शिकायत पर लड़की पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में लड़की पक्ष को परेशान किया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हवलदार महिला को फोन कर परेशान कर रहा है और उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। निशा का ससुराल सरस्वती नगर क्षेत्र के मुस्तफाबाद में है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हवलदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग उठाई। देर शाम तक ग्रामीण थाने के बाहर डटे रहे और अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग करते रहे।