{"_id":"69010a3c79f1ee98aa024470","slug":"villagers-should-take-advantage-of-government-schemes-pankaj-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145976-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण : पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण : पंकज
Tue, 28 Oct 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारी व ग्रामीण। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। केनरा बैंक शाखा रादौर की ओर से गांव नागल में भारत सरकार के वित्तीय समावेशन अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक चंडीगढ़ से महाप्रबंधक पंकज सेतिया ने कहा कि भारत सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाएं हर नागरिक को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के साथ सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। भारतीय रिजर्व बैंक चंडीगढ़ से सहायक महाप्रबंधक डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि यह शिविर ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बैंकिंग सेवाओं के साथ ग्राहकों को ऋण पुनर्प्राप्ति व आर्थिक अनुशासन की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। एलडीएम प्रवीन कुमार अजमानी प्रवीन कुमार अजमानी ने कहा कि एलडीएम कार्यालय व बैंक शाखाएं मिलकर ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना व प्रधानमंत्री जन धन योजना जैसी योजनाओं से ग्रामीण परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित व आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस मौके पर कंवल किशन, डॉ. मनीष कुमार, दीपक शुक्ला, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।