{"_id":"651729d7516dc3d5740b1e14","slug":"villagers-locked-liquor-vends-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-6544-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्राओं व बहू-बेटियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने शराब ठेके पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्राओं व बहू-बेटियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने शराब ठेके पर जड़ा ताला
विज्ञापन
साढौरा। छात्राओं और गांव की बहू बेटियों से की जा रही छेड़छाड़ से तंग आकर वीरवार को झंडा गांव के सरपंच पवन कुमार ने ग्रामीणों के साथ शराब ठेके पर ताला जड़ दिया। इसके बाद लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और गांव से ठेका हटाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक गांव से ठेका हटाया नहीं जाता, तब तक वह ताला नहीं खोलेंगे।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों में शामिल झंडा के सरपंच पवन, असगरपुर के सरपंच जसपाल, बलबीर सिंह, सुरेंद्र, लाभ सिंह, रिशिपाल, राजकुमार, मामचंद ने बताया कि सालाहपुर गांव में 12वीं कक्षा तक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। इस स्कूल में सालाहपुर के अलावा झंडा और असगरपुर गांव से आकर छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। झंडा गांव के रकबे में शराब का ठेका है, जो स्कूल के रास्ते में पड़ता है। रोजाना ठेके पर खड़े होकर मनचले व शराब पीने वाले छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। दोपहर में छुट्टी के बाद जब छात्राएं स्कूल से घर लौट रही होती हैं तो शराबी उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। यही नहीं गांव की महिलाएं और युवतियां जब शाम को घूमने जाती हैं तो उन पर भी अभद्र कमेंट किए जाते हैं। यह रोजाना का काम हो गया है, इसलिए ग्रामीणों को मजबूरन सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
ठेकेदार ने थाने में दी शिकायत, पुलिस ने खुलवाया ताला
उधर, शराब ठेकेदार मुसिंबल गांव के प्रदीप ने थाना साढौरा में झंडा गांव के सरपंच व अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने बताया कि झंडा गांव के सरपंच पवन ने उनके ठेके पर जबरन व गैर कानूनी तरीके से ताला लगा दिया, जिस पर शाम चार बजे एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर राकेश, थाना साढौरा के एएसआई तरसेम के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने सरपंच से कहा कि आपको ठेके पर ताला लगाने की पावर किसने दी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर ठेके से ताला खुलवाया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वह गांव में ठेका नहीं रहने देंगे। वह शनिवार को वन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल से मिलकर समस्या रखेंगे।
विज्ञापन
पंचायतों ने पास कर रखा है प्रस्ताव, डीसी ने भी ठेका हटाने के दिए थे निर्देश
झंडा, असगरपुर और सालेहपुर गांवों की ग्राम पंचायतों ने शराब के ठेके को हटाने के लिए कुछ माह पहले प्रस्ताव पास किया था। यह प्रस्ताव डीसी को दिया गया था। सरपंचों का कहना है कि डीसी ने ठेका हटाने के आदेश भी दिए थे, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से अभी तक यह ठेका गांव में चल रहा है।
शराब पीकर हो चुकी है चार लोगों की मौत
झंडा के सरपंच पवन, असगरपुर के सरपंच जसपाल, बलबीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले शराब ठेके के पास एक लावारिस लाश मिली थी। माना जा रहा है कि शराब पीने से उसकी मौत हुई थी। इससे पहले चार लोगों की शराब पीने से उक्त गांवों में मौत हो चुकी है। उन्होंने तत्काल गांव से ठेका हटाने की मांग की है।
-- -- -- --