फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers came out in protest against the open liquor Shop in the village

गांव में खुले शराब ठेके के विरोध में उतरे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers came out in protest against the open liquor Shop in the village
गांव जयधर में शनिवार को ग्रामीणों ने एक माह पहले खोले गए ठेके के विरोध में रोष जताया और ताला जड़ दिया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर शांत करवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने शराब ठेका खुलने के पहले दिन ही सरपंच को शिकायत देकर आपत्ति जताई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब ठेके को गांव से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण रिंकू कुमार, सुरेंद्र, मामचंद, रामेश्वर, कुसुम देवी, प्रवीण कुमारी, मनजीत कौर, बिशन कौर ने बताया कि उनके गांव में एक माह पहले ही ठेका खोला गया है। जिससे गांव की महिलाओं, लड़कियों और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं युवा भी नशे की गिरफ्त में आने लगे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने शराब ठेका खुलने के पहले दिन ही सरपंच को शिकायत देकर आपत्ति जताई थी। वहीं नौ अगस्त को थाना प्रभारी छछरौली को लिखित में शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार रात बस्ती के पास खुले ठेके पर ताला जड़कर उसे बंद कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ठेके के पास हर समय शराबियों के खड़े होने के कारण बच्चे और लड़कियां डर के मारे स्कूल नहीं जा पाते। गांव की औरतें जब कूड़ा करकट डालने के लिए घर से बाहर जाती है तो शराबी उन पर तंज कसते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दो बार पहले भी इस बात को लेकर वहां पर झगड़ा हुआ है वहीं इस संबंध में आबकारी विभाग के निरीक्षक वीरेंद्र का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है फिर भी वे मौके का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed