{"_id":"68e024c436a1a1332a04c938","slug":"village-level-enforcement-teams-sought-police-protection-yamuna-nagar-news-c-245-1-kht1001-138763-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विलेज लेवल इंफोर्समेंट टीमों ने मांगी पुलिस सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विलेज लेवल इंफोर्समेंट टीमों ने मांगी पुलिस सुरक्षा
Sat, 04 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
1 पुलिस सुरक्षा की मांग करते कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ग्योंग गांव में विलेज लेवल इंफोर्समेंट टीम पर हुए हमले के बाद अब विलेज लेवल इंफोर्समेंट टीमों के फील्ड कर्मचारियों ने पुलिस सुरक्षा और वाहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग के उप निदेशक को पत्र लिखा है।
उन्होंने पत्र में लिखा कि ग्योंग गांव में जब किसानों को फसल अवशेष जलाने के लिए रोका गया तो किसानों ने टीम पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में टीम के कई कर्मचारियों को चोटें आईं। प्रशासन की तरफ से अभी तक भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दोषी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि ग्योंग गांव में हुई इस घटना के बाद फील्ड स्टाफ में भय का माहौल बना हुआ है। इन्हीं सभी चीजों को देखते हुए पूरे फील्ड स्टाफ ने प्रशासन से अनुरोध किया कि हमें फील्ड की ड्यूटी के दौरान पुलिस सुरक्षा और सरकारी गाड़ी उपलब्ध करवाई जाए। ताकि कर्मचारी बिना भय के अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर सकें।
गौरतलब है कि बुधवार को गांव ग्योंग में पराली जलाने से रोकने गई विलेज लेवल इंफोर्समेंट टीम पर हमला करने का मामला सामने आया था। हमले में कृषि विभाग के 2 कर्मचारी, 2 पटवारी और एक ग्राम सचिव को चोटें लगी थी। इस दौरान किसानों पर टीम की मोटरसाइकिल तोड़ने और फील्ड बुक, चालान बुक व पटवारी का सिजरा नक्शा भी छीनने के आरोप लगे थे। फिलहाल इस घटना के बाद फील्ड के कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते उन्होंने प्रशासन से पुलिस सुरक्षा और सरकारी वाहन उपलब्ध करवाने की मांग रखी है।