फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Viewers mesmerized watching Bharat Milap's Leela, Yamunanagar

भरत मिलाप की लीला देख दर्शक मंत्रमुग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Viewers mesmerized watching Bharat Milap's Leela, Yamunanagar
रामलीला मंचन के दौरान अभिनय करते कलाकार। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। श्रीशिव शक्ति रामलीला क्लब की ओर से करवाई जा रही रामलीला के छठे दिन गंगा अवतरण व भरत मिलाप का मंचन किया गए। मंचन के दौरान कलाकारों ने का अभिनय देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
मंचन के दौरान दौरान दिखाया गया कि तट पहुंचने पर केवट श्रीराम को पैर पखारे बिना गंगा पार कराने से मना कर देता है। इस पर लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं। केवट विनम्रता से कहता है कि लक्ष्मण उन्हें तीर भले ही मार दें, लेकिन बिना पाव पखारे तीनों को अपनी नौका पर नहीं बैठाएगा। केवट की प्रेम वाणी सुनकर श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण व सीता की ओर देख हंस पड़ते हैं। केवट भी आज्ञा पाकर गंगाजल ले आया। केवट द्वारा प्रभु राम सीता व लक्ष्मण का पांव पखारते देख देवगण उसके भाग्य को सराहते हैं। देवी गंगा भी श्रीराम का चरण स्पर्श कर प्रसन्न हैं।
विज्ञापन

इसके बाद नदी पार उतारने पर केवट राम से उतराई लेने से इंकार कर देता है। कहता है कि हे प्रभु एक ही पेशे से जुडे़ लोग एक दूसरे से पारिश्रमिक नहीं लेते हैं। मैंने आपको गंगा पार कराया, आप अपनी कृपा से मुझे इस संसाररूपी भवसागर से पार उतार दीजिएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्रीरामचंद्र, सीता और लक्ष्मण के वनवास जाने के वियोग में उनके पिता राजा दशरथ की मृत्यु हो गई तो भरत राजतिलक को अस्वीकार करता है। भरत तथा शत्रुघ्न वनों में जाकर अपने भाई श्रीरामचंद्र, सीता और लक्ष्मण को अपने साथ वापस अयोध्या लेकर आने की कोशिश करते हैं। परंतु श्रीरामचंद्र अपने पिता के आदेशों की आज्ञा बताकर 14 वर्ष वनवास के तुरंत बाद ही अयोध्या लौटने का भरत को विश्वास देते हैं। इस पर भरत और शत्रुघ्न 14 वर्ष तक उनका वापस लौटने का इंतजार करने की बात कहकर वापस अयोध्या की ओर प्रस्थान कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed