{"_id":"6833a8871ea9a38fa6f050d7b3a0ea50","slug":"video-recording-will-be-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
यमुनानगर
Updated Wed, 14 May 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने इस बार के लोकसभा चुनाव में कई प्रयोग पहली बार किए हैं। इसी कड़ी में 16 मई को मतगणना की पूरी प्रक्रिया की न केवल वीडियोग्राफी होगी, बल्कि उसकी एक-एक सीडी मुख्य चुनाव अधिकारी को भेजने के साथ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व उनके एजेंटों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
यह बात डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने मंगलवार को करनाल रेंज के आईजी बलबीर सिंह के साथ अंबाला लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाली यमुनानगर की तीन विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से मतगणना पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिले के तीनों मतगणना केंद्रों पर मतगणना के दौरान चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विजेंद्र विज, उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अजय राणा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
आईजी ने एसपी को दिए सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश
तीनों मतगणना केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण करने के दौरान करनाल रेंज के आईजी बलबीर सिंह ने एसपी शशांक आनंद को निर्देश दिए कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं और मतगणना के कार्य में लगे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों में बिना पहचान पत्र के किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर न जाने दें और मतगणना केंद्रों के आसपास पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएं।
केंद्रों में पर्यवेक्षक ही ले जा सकते हैं मोबाइल
डीसी ने बताया कि पर्यवेक्षक को छोड़कर किसी भी अधिकारी, कर्मचारी, पोलिंग एजेंट या अन्य किसी व्यक्ति को मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन या अन्य कोई ऐसा उपकरण साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पर्यवेक्षक भी मतगणना केंद्रों के अंदर अपने फोन साइलेंट मोड पर रखेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना एजेंट बनाने का कार्य सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए केवल चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को ही मतगणना एजेंटों के नाम भेजने के लिए अधिकृत किया गया है। मतगणना एजेंट अपने साथ मोबाइल फोन, घड़ी, अंगुठी तथा पैन, पेंसिल व कागज नहीं ले जा सकते हैं। एक बार मतगणना केंद्र में जाने के बाद किसी भी कर्मचारी या एजेंट को मतगणना पूरी होने तक विशेष परिस्थित को छोड़कर बाहर आने की अनुमति नहीं होगी।