फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Video of ticket clerk sleeping on duty goes viral

Yamuna Nagar News: टिकट क्लर्क का ड्यूटी पर सोने का वीडियो वायरल

Wed, 22 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Video of ticket clerk sleeping on duty goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों को उस समय परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब टिकट विंडो पर कर्मचारी सोता मिला। खिड़की पर टिकट लेने पहुंचे लोगों ने शोर मचाकर उसे उठाया। इस बीच लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की दी।
वीडियो रविवार अलसुबह करीब दो बजे की बताई जा रही है। इसके बाद एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों को कर दी। जिस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने कर्मचारी से जवाब मांगा। कर्मचारी ने भी जवाब में अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसा न होने की बात कही है। वीडियो के साथ लिखा जा रहा है कोई इसे कुंभकर्णी नींद से उठाओ। इस दौरान कड़ाके की सर्दी में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री टिकट के लिए खिड़की पर खड़े होकर कर्मचारी को जगाते रहे। इस वीडियो पर रेलवे ने कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांग लिया है। वीडियो की पुष्टि करने के बाद इसकी रिपोर्ट मंडल अधिकारियों को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिखने वाला कर्मचारी यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर तैनात टिकट क्लर्क बताया जा रहा है। उसके मुताबिक बेहद थका होने के कारण उसकी आंख लग गई थी। उसने बताया कि उसकी दो महीने की बेटी है, जिसे निमोनिया हो गया है और अस्पताल में भर्ती है। नाइट ड्यूटी के बाद वह अस्पताल जाता है। रविवार को वह ड्यूटी पर था और उस समय कोई यात्री न होने के कारण खाली बैठा हुआ था। दिनभर अस्पताल की भाग दौड़ और थकान के कारण उसकी आंख लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed