फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Video made after raping in hotel, blackmailed

होटल में दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Video made after raping in hotel, blackmailed
यमुनानगर। निजी संस्थान में अंग्रेजी बोलने का कोर्स कर रही छात्रा ने साथ पढ़ने वाले सोनीपत निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर बरगलाया और फिर होटल में दुष्कर्म किया। इसका वीडिया बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। युवती का आरोप है कि युवक के दो साथियों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत उसने महिला थाना पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि साल 2020 में वह शहर के एक संस्थान में अंग्रेजी स्पीकिंग का कोर्स कर रही थी। वहां उसकी मुलाकात सोनीपत के गांव नत्थूपुरा निवासी कमल से हुई। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उससे बातचीत करने लगा। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर एक अंजान घर में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब भी उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह मना कर देता था।
विज्ञापन

11 नवंबर 2020 को आरोपी कमल उसे बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसका उसे बाद में पता चला। युवती ने बताया कि अब आरोपी पिछले एक माह से उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसका गलत इस्तेमाल कर रहा है। युवती ने बताया कि उसे अपने नाम से कभी कोई फेसबुक आईडी नहीं बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया कि अगस्त माह में आरोपी कमल अपने दो साथियों के साथ उससे मिलने आया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथियों ने उसे गलत तरीके से देखा। छेड़खानी का जब उसने विरोध जताया तो कमल ने अपने साथियों का साथ दिया। इससे उसे आरोपी कमल की नीयत का पता चल गया। अब उसने आरोपी से मिलना बंद कर दिया है। आरोप लगाया कि कमल उसे उसकी वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा है। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed