{"_id":"69d18bffa5dccdaaf80ed804","slug":"vice-president-to-honour-aniket-sachdeva-tomorrow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153882-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उपराष्ट्रपति कल अनिकेत सचदेवा को करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उपराष्ट्रपति कल अनिकेत सचदेवा को करेंगे सम्मानित
Sun, 05 Apr 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
अनिकेत सचदेवा।
रादौर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मैकेनिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले रादौर निवासी अनिकेत सचदेवा को दीनबंधु सर छोटू राम यूनिवर्सिटी मुरथल में छह अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे।
इस उपलब्धि से रादौर क्षेत्र और पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। अनिकेत सचदेवा रादौर क्षेत्र के पहले ऐसे छात्र होंगे, जिन्हें देश के उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इस उपलब्धि की खुशी में शनिवार को रादौर में स्थानीय लोगों ने लड्डू बांट कर जश्न मनाया।अनिकेत की माता चंचल सचदेवा स्वराज शिशु निकेतन स्कूल में अध्यापिका हैं, जबकि उनके पिता लोकेश सचदेवा जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत हैं। अनिकेत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। वर्तमान में अनिकेत इस्जेक, यमुनानगर में इंजीनियर-वन के पद पर कार्यरत हैं और साथ ही यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। संवाद