फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Verification of Lado Lakshmi Yojana and pension beneficiaries will be done today

Yamuna Nagar News: लाडो लक्ष्मी योजना और पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन आज

Wed, 21 Jan 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 21 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Verification of Lado Lakshmi Yojana and pension beneficiaries will be done today
एरिया सभाओं के लिए बैठक लेते अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार। प्रवक्ता - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए 21 जनवरी से प्रत्येक वार्ड में एरिया सभाएं आयोजित होंगी। इसके अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन तथा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों का सत्यापन भी किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने एरिया सभाओं के सचिवों व नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।
अतिरिक्त निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों को प्रत्येक वार्ड में वार्ड कमेटी गठित कर यह कार्य करने के निर्देश दिए। नगर निगम के जेई, सफाई निरीक्षक व क्लर्क एरिया सभा सचिव बनाए गए है। सहायक अभियंता नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। यह सभाएं 21 जनवरी को सुबह दस बजे व दो बजे वार्ड वाइज आयोजित होंगी।
विज्ञापन

सभी लाभार्थियों से अपील है कि वे अपने वार्ड में निर्धारित स्थान पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपनी वेरिफिकेशन करवाएं। ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे, इसके लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य है। बैठकों में पार्षद, एरिया सभा सदस्य एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच कर सत्यापन करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अभिश्रुति, उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक, जेडटीओ एवं ओवरऑल इंचार्ज अजय वालिया, जितेंद्र मल्होत्रा, सहायक अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज समेत सभी एरिया सभा नोडल अधिकारी व सदस्य सचिव मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड एक में सामुदायिक केंद्र गुलाब नगर, भटौली व तेली माजरा। वार्ड दो में डीडी अग्रवाल स्कूल जगाधरी। वार्ड तीन में सामुदायिक केंद्र उधमगढ़, मुकारबपुर व मानकपुर। वार्ड चार में आर्य कन्या स्कूल बूड़िया चौक, सामुदायिक केंद्र बूड़िया। वार्ड पांच में राजा वाला मंदिर कल्याण नगर, सामुदायिक केंद्र भारत सेवक नगर। वार्ड छह में गुरु रविदास मंदिर दुर्गा गार्डन। वार्ड सात में सामुदायिक केंद्र सेक्टर 17 व सामुदायिक केंद्र सेक्टर 18। वार्ड आठ में यमुना क्लब मॉडल टाउन। वार्ड नौ में बजरंग भवन मॉडल कॉलोनी व सामुदायिक केंद्र कीर्ति नगर। वार्ड 10 में शीतल गिरी विद्या मंदिर स्कूल शांति कॉलोनी, त्रिमूर्ति आश्रम गली नंबर पांच आजाद नगर। वार्ड 11 में सामुदायिक केंद्र दड़वा व गधौली।
वार्ड 12 में खेड़ा मंदिर तीर्थ नगर व सामुदायिक केंद्र पांसरा। वार्ड 13 में गढ़वाली धर्मशाला जम्मू कॉलोनी। वार्ड 14 में सामुदायिक केंद्र पुराना हमीदा व अकाली गुरुद्वारा पुराना हमीदा। वार्ड 15 में नगर निगम कार्यालय फव्वारा चौक व शिव मंदिर लाजपत नगर। वार्ड 16 में गांधी नगर पार्क व स्वर्ण जयंती पार्क लेबर कॉलोनी।

वार्ड 17 में योगा हाल कैंप पार्क व एमसी धर्मशाला मेन बाजार कैंप। वार्ड 18 में अपना मंच पार्क फर्कपुर। वार्ड 19 में एसडी पब्लिक स्कूल लक्ष्मी नारायण मंदिर विष्णु नगर। वार्ड 20 में सामुदायिक केंद्र। वार्ड 21 में भगवान परशुराम धर्मशाला व शर्मा चक्की राजीव गार्डन के सामने पार्षद कार्यालय। वार्ड 22 में वाल्मीकि धर्मशाला गोल्डनपुरी व स्वामी विवेकानंद पार्क सरोजनी कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed