{"_id":"688e565b3ba21293250b96f7","slug":"venue-created-for-district-level-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141719-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बनाया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बनाया स्थान
Sat, 02 Aug 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शिक्षा विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में जगाधरी के गांव साबापुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्थान पाया है। जिसके बाद सभी खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए गया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से स्कूल में जश्न का माहौल है।
प्राचार्या किरण ने बताया कि विद्यालय की अंडर-19 कबड्डी टीम ने शिक्षा विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में खंड में पहला स्थान पाया है। इसी तरह विद्यालय की खो-खो अंडर-19 टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 200 मीटर दौड़ की अंडर-17 प्रतियोगिता में दसवीं के गुलफ्रीन ने खंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह अंडर-17 में 12वीं के अनुज ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि टीम के नेतृत्व स्कूल के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक मुकुल व पीटीआई अशोक कुमार ने किया था। विजेता खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। प्राचार्या ने कहा कि सभी विजेताओं को स्कूल स्तर पर सम्मानित किया। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विजेताओं को जीत के लिए बधाई व आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।