फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vending zone

Yamuna Nagar News: 1.26 करोड़ से बने वेंडिंग जोन में स्थानांतरित नहीं हुईं रेहड़ियां

Sat, 03 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Vending zone
जगाधरी की गणेश मार्केट के वेंडिंग जोन में टूटे शेड। संवाद
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित करने के लिए बनाई गई वेंडिंग जोन योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। करीब 1.26 करोड़ रुपये खर्च कर तीन स्थानों पर बनाए गए वेंडिंग जोन बदहाली का शिकार हैं। तीनों स्थानों पर बनाए गए 336 बूथ में रेहड़ियां शिफ्ट नहीं हो सकी हैं। अब रेहड़ियां शिफ्ट करने करने के लिए नगर निगम टेंडर लगाकर एजेंसी हायर करने की तैयारी में है, जिस पर फिर लाखों रुपये खर्च आएगा।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि वेंडिंग जोन बसाने से पहले जरूरी औपचारिकताएं पूरी क्यों नहीं की गई। यदि शुरुआत में ही एजेंसी हायर कर ली जाती और जमीनी हकीकत के अनुसार योजना बनाई जाती तो नगर निगम के लाखों रुपये बर्बाद होने से बच सकते थे। लेकिन बिना ठोस प्लानिंग के बनाए गए वेंडिंग जोन आज खुद निगम के लिए सिरदर्द बन चुके हैं।
विज्ञापन

इन वेंडिंग जोन में लगाए गए शेड अब टूट चुके हैं। पीने के पानी के लिए लगाए गए नल या तो चोरी हो गए हैं या तोड़ दिए गए हैं। कई स्थानों पर नलों से दिनभर पानी व्यर्थ बहता रहता है, जिससे निगम की लापरवाही के साथ-साथ संसाधनों की बर्बादी भी साफ नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखरखाव के अभाव में ये वेंडिंग जोन धीरे-धीरे जर्जर हो चले हैं। मॉडल टाउन में वेयरहाउस गोदाम के पास जो वेंडिंग जोन है वह तो अब कूड़े का डंपिंग स्थल बन चुका है। शहरभर का कूड़ा एजेंसी द्वारा यही डाला जाता है। जिसकी बदबू से लोग भी परेशान हैं।
अब नगर निगम अधिकारी कह रहे हैं कि गुरुग्राम और पंचकूला मॉडल की तर्ज पर शहर में नए सिरे से वेंडिंग जोन बसाए जाएंगे। इसके लिए एक एजेंसी हायर की जाएगी, जो पूरे शहर में सर्वे कर यह तय करेगी कि कहां-कहां रेहड़ियां लगती हैं। यही एजेंसी रेहड़ियों का डिजाइन भी फाइनल करेगी। जोन को सुव्यवस्थित तरीके से बसाने और इनमें सुविधाएं मुहैया कराने का कार्य एजेंसी ही करेगी। वर्षों से अपनी-अपनी रेहड़ियों पर सामान बेच रहे वेंडरों को अब एक तय डिजाइन की रेहड़ी बनवाने के लिए अतिरिक्त पैसा भी खर्च करना पड़ेगा। संवाद
2021 में बनने शुरू हुए थे वेंडिंग जोन

नगर निगम ने जगाधरी के गणेश मार्केट सेक्टर-17 में करीब 80 लाख रुपये की लागत से 196 बूथ बनाए। इसके अलावा प्रकाश चौक में 16 लाख से 44 बूथ और मॉडल टाउन क्षेत्र में करीब 30 लाख रुपये खर्च कर 96 बूथों का निर्माण किया गया। प्रारंभिक सर्वे में नगर निगम क्षेत्र में 15,613 स्ट्रीट वेंडरों की पहचान की थी। इनमें 3,895 फल-सब्जी विक्रेता हैं और 1,700 से अधिक फास्ट फूड व अन्य सामान बेचते हैं। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10,690 वेंडर लोन भी ले चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें आज तक सुव्यवस्थित और टिकाऊ वेंडिंग जोन नहीं मिल पाया।

वेंडिंग जोन में रेहड़ियों को शिफ्ट करने का कार्य अब गुरुग्राम की तर्ज पर होगा। इसके लिए एजेंसी हायर करने पड़ेगी जिसकी फाइल मेरे पास आ गई है। एजेंसी ही रेहड़ियों को शिफ्ट करने से संबंधित सारे कार्य करेगी। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।

जगाधरी की गणेश मार्केट के  वेंडिंग जोन में टूटे शेड। संवाद

जगाधरी की गणेश मार्केट के वेंडिंग जोन में टूटे शेड। संवाद

जगाधरी की गणेश मार्केट के  वेंडिंग जोन में टूटे शेड। संवाद

जगाधरी की गणेश मार्केट के वेंडिंग जोन में टूटे शेड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed