{"_id":"67293d9e97087813eb020b8b","slug":"vehicle-theft-accused-arrested-eight-bikes-recovered-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127912-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वाहन चोरी का आरोपी काबू, आठ बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वाहन चोरी का आरोपी काबू, आठ बाइक बरामद
Tue, 05 Nov 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम को सफलता हाथ लगी है। टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आठ बाइक भी बरामद की गई हैं।
इंचार्ज सुखविंद्र सिंह ने बताया की उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ कलानौर से यूपी की ओर जा रहा है। तुरंत ही टीम ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को दबोच लिया। आरोपी की पहचान उतर प्रदेश के थाना सरसावा के गांव छापुर निवासी अभिजीत के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह बाडी माजरा में किराये के मकान में रहकर शहर से बाइक चोरी करता था।
आरोपी ने 29 अक्तूबर 2024 को शुगर मिल के पास से बाइक चोरी की थी। इसके अलावा एक बाइक 11 सितम्बर 2024 को नेहरु पार्क से, एक बाइक 27 मई 2024 को खालसा कॉलेज यमुनानगर से व एक बाइक 28 अक्तूबर 2024 को बूड़िया से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल आठ बाइक बरामद की हैं। चार बाइकों की जांच की जा रही है।