फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vegetables are damaged due to rain, prices are sky high

Yamuna Nagar News: बारिश से सब्जियों को नुकसान, आसमान पर दाम

Sun, 07 Jul 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Vegetables are damaged due to rain, prices are sky high
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। भविष्य गर्मी के बाद अब बारिश लोगों के परेशानी खड़ी करने लगी है। इसका असर सब्जियों के बढ़ते दामों से देखा जा सकता है। देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश के कारण सब्जियों की फसल काफी प्रभावित हुई है। जिस कारण अब सब्जियों के थोक व फुटकर दामों में काफी उछाल आया है।
पहले प्रचंड गर्मी व लू के कारण सब्जियों की फसल प्रभावित हुई थी। जिससे काफी सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ था। वहीं अब बारिश से भी फसल प्रभावित हुई है, जिससे सब्जियों में काफी उछाल आया है। सब्जियों के दामों में दोगुना तक वृद्धि हुई है। जिससे यह आम लोगों के बजट से बाहर हो गई है।
विज्ञापन

टमाटर के दाम इतने बढ़ गए हैं कि लोग इसे छूते हुए भी डर रहे हैं। इन दिनों टमाटर 80 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। जबकि व्यापारियों का कहना है कि अभी दाम और भी बढ़ सकते हैं। इसके अलावा प्याज 50 रुपये और आलू 35 से 40 रुपये पहुंच गया है। यही इतना नहीं महंगा होने के कारण लोगों ने लहसुन, अदरक की तरफ देखना ही बंद कर दिया है। यह 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों के दाम बढ़ने का कारण बारिश ही नहीं बल्कि प्रचंड गर्मी भी है। बता दें कि इस बार अन्य सालों की अपेक्षा ज्यादा गर्मी पड़ी। प्रचंड लू व लू के चलते सब्जियों की सभी फसलों पर इसका प्रभाव देखने को मिला। इस दौरान जिले की 25 फीसदी फसल इससे प्रभावित हुई है। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह फसल प्रभावित हुई।
अब बारिश के कारण भी फसल प्रभावित हुई है। इससे सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं। क्षेत्र के सब्जी उत्पादक विक्रम सिंह, राकेश कुमार, प्रदीप, राधेश्याम, राजकुमार ने बताया कि मौसम के कारण सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई है। गर्मी व बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं विक्रेता छोटे लाल, छोटू राम, राम कुमार, मजनू प्रसाद, राजन ने बताया कि अभी सब्जियों के दामों में काफी तेजी है। जिस कारण काम बहुत मंदा हो गया है। सब्जियां लेकर आ रहे हैं, लेकिन खरीदार दूरी बनाए हुए हैं।


सब्जी प्रति किलो
मटर 100
शिमला मिर्च 100
टिंडा 60
घीया 50
भिंडी 60

जिले में इन दिनों सब्जियां नहीं होती हैं। गर्मी ज्यादा होने के कारण सब्जियां समय से पहले पक गई थीं। अभी केवल बेल वाली सब्जियां और कुछ भूमि पर शिमला मिर्च लगी है। लोकल सब्जियां बिल्कुल खत्म हो गई है। अब केवल दूसरे राज्यों की सब्जियों से आपूर्ति की जा रही है। - डॉ. कृष्ण कुमार, जिला बागवानी उपनिदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed