फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vegetable seller's four brothers' savings worth Rs 1.62 lakh stolen

Yamuna Nagar News: सब्जी विक्रेता चार भाइयों की जमा पुंजी 1.62 लाख रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller's four brothers' savings worth Rs 1.62 lakh stolen
विज्ञापन


दशमेश कॉलोनी में सब्जी विक्रेता चार भाइयों की कई माह की जमापुंजी लगभग 1.62 लाख रुपये चोरी हो गई। चोरी के समय चारों भाई सब्जी बेचने गए हुए थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झारखंड के जिला चतरा के गांव लिपटा निवासी प्रवेश यादव ने बताया कि वह दशमेश कॉलोनी में अपने भाई सुरेश यादव, कमलेश यादव व रूपेश यादव के साथ रहता है। वे चारों भाई सब्जी बेचने का काम करते है। उन चारों भाइयों ने सब्जी बेचकर 16.2 लाख रुपये जोड़कर एक थैले में घर में छुपा कर रखे हुए थे। रोज की तरह सोमवार सुबह करीब दस बजे वे चारों भाई सब्जी बेचने के लिए चले गए थे। दोपहर बाद तीन बजे जब वे आए तो उनके घर से रुपयों से भरा थैला गायब था। अज्ञात चोर उनकी कई माह की जमा पूंजी को चुरा ले गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





यमुनानगर। सहारनपुर के गांव साधारण सिर निवासी राजेश कुमार ने फर्क पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ससौली रोड स्थित लारसन ट्यूबरो फाइनेंस कंपनी में मैनेजर है। रोज की तरह रात दस बजे वह स्टाफ के साथ कंपनी का ऑफिस बंद करके घर चला गया था। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह दफ्तर पहुंचा तो उसका ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो वहां से इनवर्टर, दो बैटरे, एलईडी टीवी व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंभौली निवासी देवीदत ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोज की तरह देर रात को वह अपने पशुओं को बाड़े में बांधकर घर आ गया था। सुबह जब वह बाड़े में गया तो वहां से एक भैंस व उसका कटड़ा गायब था। उसने पास बने पैलेस के सीसीटीवी की फुटेज जांची तो उसमें अज्ञात व्यक्ति उसकी भैंस व कटड़े को बोलेरो पिकअप में ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed