फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Varnika selected for national level yoga competition

Yamuna Nagar News: वर्णिका राष्ट्रस्तरीय योग स्पर्धा के लिए चयनित

Sat, 21 Sep 2024 08:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Sep 2024 08:48 AM IST
विज्ञापन
Varnika selected for national level yoga competition
जगाधरी। जिले की खिलाड़ी वर्णिका का चयन राष्ट्रस्तरीय योग प्रतियोगिता का किया गया है। वर्णिका सेंट थॉमस स्कूल की छात्रा है और स्कूल की ओर से कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। वर्णिका का चयन पंचकूला में हुई 57वीं हरियाणा राज्य योग प्रतियोगिता में स्थान पाने पर किया गया है। यह प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर तक पंचकूला में करवाई गई थी। जिसमें वर्णिका ने जिले का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान वर्णिका ने शानदार प्रस्तुति व कला से सभी को अचंभित कर दिया।
विज्ञापन

वर्णिका ने शानदार प्रदर्शन के बल पर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। जिसके बाद वर्णिका का चयन राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। स्कूल की योग एवं खेल शिक्षिका रेखा रावत के नेतृत्व में वर्णिका ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। रेखा रावत ने बताया कि इससे पहले भी वर्णिका ने कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने बताया कि जिले के स्कूलों से चयनित होने वाली वर्णिका एकमात्र योग खिलाड़ी है। प्राचार्या चंदना लाल ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद स्कूल पहुंचने पर वर्णिका का शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रबंधन समिति, सभी कोच, अध्यापकों, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने वर्णिका का स्वागत किया और सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्णिका राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed