फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vansh and Rashi topped in 600 meter race from 14 age group

Yamuna Nagar News: 600 मीटर दौड़ में 14 आयु वर्ग से वंश व राशि रहे अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vansh and Rashi topped in 600 meter race from 14 age group
तेजली खेल परिसर में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 कराई गई। इसमें करीब 500 पुरुष व महिला खिलाडियों ने हिस्सा लिया। जिनके बीच एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में 14, 16, 18 व 20 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। इस दौरान यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व नगर निगम मेयर मदन चौहान, पार्षद सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भी शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 14 आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ में लड़कों में रादौर से वंश कांबोज पहले, अभिनीत दूसरे व जगाधरी से लवित तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग में 60 मीटर की लड़कियों की दौड़ में जगाधरी से भाविका पहले, ईशा दूसरे व रादौर से खुशी तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर लड़कों की दौड़ में रादौर से वंश पहले, अभिनीत दूसरे व यमुनानगर से कृष्णा तीसरे स्थान पर रहे, जबकि लड़कियों की 600 मीटर दौड़ में जगाधरी से राशि पहले, विधि दूसरे व शिवानी तीसरे स्थान पर रहे। हाई जंप में जगाधरी से नमन पहले, ईशान दूसरे व अदित्य राणा तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की लांग जंप में जगाधरी से आरव गौतम पहले, श्रीकांत दूसरे व नमन तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की लांग जंप में जगाधरी से भाविका पहले, मीनाक्षी दूसरे व रिधि तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की शॉटपुट में जगाधरी से निशांत पहले, रादौर से रोहन वर्गा दूसरे व जगाधरी से लवप्रीत सिंधू तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की शॉटपुट में जगाधरी से प्रियांशी पहले, आंचल दूसरे व ईशा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 आयु वर्ग की सौ मीटर दौड़ में लड़कों में यमुनानगर से अमित कुमार पहले, साढौरा से हरप्रीत सिंह दूसरे व जगाधरी से अर्नव शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में जगाधरी से अनामिका पहले, अश्मि सिंह दूसरे व यमुनानगर से रोशनी यादव तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की 300 मीटर दौड़ में यमुनानगर से अमित पहले, तनीश दूसरे व अर्नव तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 300 मीटर दौड़ में जगाधरी से कशिश पुंडीर पहले, रादौर से स्वाति दूसरे व जगाधरी से प्रिया तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की 800 मीटर दौड़ में छछरौली से गौरव पहले, जगाधरी से दक्ष दूसरे व बिलासपुर के इकरम खान तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में यमुनानगर से अंशिका पहले व रादौर से तान्या दूसरे स्थान पर रहे। लड़कों की दो हजार मीटर दौड़ में बिलासपुर से इकरम खान पहले, जगाधरी से देव सैनी दूसरे व सरस्वती नगर से कपिल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की दो हजार मीटर दौड़ में सलोनी पहले स्थान पर रही। लड़कों की 80 मीटर दौड़ में जगाधरी से जसकरन सिंह पहले, कृष्णा महेश्वरी दूसरे व छछरौली से गुरमीत तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की हाई जंप में जगाधरी से राघव प्रजापति पहले, तक्षय कांबोज दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की हाई जंप में रादौर से कशिश पुंडीर पहले स्थान पर रहे। मौके पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन कुमार, सचिव अंजू बावा, छछरौली से नैब सिंह, रमनदीप सिंह, सुधीर सिंह, रादौर से अमित राणा व यमुनानगर से पदम सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed