{"_id":"5e4c26268ebc3ef27c4960da","slug":"vandalism-o-entering-the-house-yamuna-nagar-news-knl2256859","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश हमलावरों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, सास-बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश हमलावरों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, सास-बहू घायल
विज्ञापन
vandalism o entering the house
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप लक्ष्मी नगर में दिन दहाड़े 25-30 नकाबपोश युवकों ने एक घर पर तलवारें, लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ कर सामान तहस नहस कर दिया। हमले में घर पर मौजूद सास-बहू घायल हो गई। हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने हमले की वीडियो बना ली। यह वीडियो व्हट्सअप सहित अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी से वायरल हो रही है। हमले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी अर्जुन ने बताया कि उनके घर के सामने ही उसकी मासी मायादेवी अपने बेटे दीपक और बहू मणी के साथ रहती है। सोमवार को वह परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने गया था। अर्जुन ने बताया कि उनके पड़ौस में सोहन सिंह भी रहता है। जो छोटा हाथी चलाता है। शादी से लौटने के बाद वह गली में ही खड़ा था। इस दौरान किसी ने सोहन सिंह की गाड़ी पर पत्थर मार दिया। सोहन सिंह पत्थर मारने का आरोप उन पर लगाने लगा। जिसे लेकर उनकी बहस हो गई और हाथापाई शुरू हो गई। अर्जुन ने बताया कि बात गांधी नगर चौकी में पहुंच गई। जहां दोनों पक्षों का राजीनामा से फैसला हो गया। अर्जुन ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी मासी के घर पर था। इस दौरान उसे कोई काम आया गया और वह सामने स्थित अपने घर आ गया। इस दौरान 25-30 युवक हाथों में तलवारें, लाठी, बिंडे लेकर उसकी मासी मायादेवी के घर घुस गए। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की। इस दौरान मायादेवी, मणी व अन्यों ने वहां से भाग कर जान बचाई। हमलावरों ने घर का सारा सामान तोड़फोड़ दिया। अर्जुन ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।
हमले का शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। युवकों ने गली से निकलने का रास्ता बंद कर दिया। इस दौरान लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। जो आगे से आगे फॉरवर्ड की जा रही है।
विज्ञापन
परिवार पर हमले के दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। लेकिन युवकों को रोकने का साहस किसी ने नहीं किया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि हमलावर मुंह पर नकाब पहन गली में डंडे, तलवारे लहरा रहे हैं। लोगों को वहां से निकलने नहीं दे रहे हैं। घर में तोड़फोड़ कर रहे हैं। इस दौरान मौके पर भीड़ लगी हुई है। लेकिन डर के मारे उन्हें कोई रोक नहीं पाया।