{"_id":"620ac1624dc0167f062d4b17","slug":"valentine-s-day-youth-bought-roses-fiercely-sold-for-50-to-200-rupees-yamuna-nagar-news-knl98984264","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे : युवाओं ने जमकर खरीदे गुलाब, 50 से 200 रुपये तक बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन डे : युवाओं ने जमकर खरीदे गुलाब, 50 से 200 रुपये तक बिका
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रेम करने वालों के लिए हर एक दिन खास होता है, लेकिन युवाओं के लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए फरवरी माह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। चूंकि इस माह वैलेंटाइन-डे वीक मनाया जाता है और इसी खास दिनों का युवा वर्ग बेसब्री से इंतजार करता है, ताकि वह अपने प्यार को इन लम्हों के साथ खास बना सकें। सोमवार को वैलेंटाइन-डे होने के चलते युवाओं ने उपहार के साथ जमकर गुलाब की कलियों को खरीदा। हालांकि इस दिन यह गुलाब की कलियां काफी महंगी बिकी, किंतु युवाओं के लिए इसकी कीमत अपने प्यार से बढ़कर नहीं मानी गई। उधर, पार्कों के आसपास पुलिस की गाड़ियां भी गश्त करती रही।
गिफ्ट गैलरियों में रही रौनक
सोमवार को वैलेंटाइन डे होने के चलते गिफ्ट गैलरियों पर गुलाब के गुलदस्ते को खरीदने वालों का तांता लगा रहा। युवक-युवतियों ने जमकर उपहार खरीदते। इस दौरान दुकानों पर चॉकलेट, केक व अन्य उपकारों को खरीदने में युवाओं की काफी होड़ थी। आमतौर पर दस से बीस रुपये में बिकने वाला गुलाब की कली को 50 से 200 रुपये तक खरीदा गया। दिनभर शहर के पार्कों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग सेंटरों, कैफे व अन्य स्थानों पर युवक युवतियों की भीड़ लगी रही।