फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vaccination camps will be organized in villages , Yamunanagar

गांवों में लगेंगे टीकाकरण शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vaccination camps will be organized in villages , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाने जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम प्रधान, ग्राम सचिवों और अन्य लोगोें से संपर्क किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जिले भर के लिए 100 से ज्यादा टीमों का गठन करने जा रहा है। जिले प्रत्येक ब्लाक के एक गांव में सभी लोगों को टीकाकरण कर मॉडल गांव बनाया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया गया। शहरी क्षेत्र के लोगों को टीकाकरण अभियान लगभग पूर्ण हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीकाकरण अभियान से कहीं न कहीं पिछड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए विशेष कैंप लगाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के लोग टीकाकरण के लिए गंभीर है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही टीकाकरण के लिए सेंटर बनाए हुए है। आंकड़ों के मुताबिक तो शहरी क्षेत्र के लोगों ने ज्यादा टीका लगवाएं है। ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने को ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के छह नए केस, 10 मरीज हुए स्वस्थ
यमुनानगर। कोरोना के केस लगातार घटते जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच मंद कर दी है। रविवार को 57 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। वहीं कोरोना के 10 मरीज स्वस्थ हुए है और छह नए मरीज मिले हैं। डीसी ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.16 प्रतिशत हो गया है। जिले की कुल आबादी का 28.57 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 24,566 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 24,115 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 10 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। नए मिले मामलों में 50 वर्षीय पुरुष हरीपुर जटान, 60 वर्षीय महिला लाहडपुर, 21 वर्षीय महिला बुडिया, 45 वर्षीय पुरुष रादौर, 20 वर्षीय महिला धौली, 53 वर्षीय पुरुष मॉडल टाउन से हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के 50 एक्टिव केस है। इनमें से 25 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें से नौ मरीज दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। वहीं 16 मरीज जिले के कोविड अस्पतालों में भर्ती है। रविवार को57 सैंपल लिए गए। जिले में अभी तक कुल 3,43,447 सैंपल लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed