फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Urea distributed to farmers under police surveillance in Ledi

Yamuna Nagar News: लेदी में पुलिस की निगरानी में बांटा किसानों को यूरिया

Fri, 11 Jul 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Urea distributed to farmers under police surveillance in Ledi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। लेदी सोसाइटी बैंक के बाहर वीरवार को किसानों के बीच डायल 112 की मौजूदगी में यूरिया का वितरण किया गया। यूरिया वितरण के दौरान सोसाइटी बैंक के बाहर किसानों की लंबी लाइन लगी रही। यहां पहले भी यूरिया वितरण के दौरान हंगामा हो चुका है। फिर हंगामा होने आसार पर पुलिस तैनात कराई गई।
किसान गगनदीप, सोनू, अमरीक सिंह, जसबीर, रमेश ने बताया कि प्रदेश में यूरिया की भारी किल्लत है। पिछले लंबे समय से यूरिया खाद नहीं मिल रहा था। धान की फसल का समय है इस समय सभी किसानों को यूरिया चाहिए। इसलिए सभी किसान यूरिया के लिए यहां वहां भाग दौड़ कर रहे थे। काफी समय के बाद सोसाइटी में यूरिया खाद आया है। जिसको लेने के लिए सुबह ही सोसाइटी बैंक के बाहर किसानों की लंबी कतारें लगी हुई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि फसल के समय पर सरकार को ऐसा कुछ सिस्टम बनाना चाहिए की सभी किसानों को जरूरत के अनुसार यूरिया आसानी से मिल सकें। किसानों का कहना है कि इस समय तो वैसे ही फुर्सत नहीं लगती खेत में बहुत कम होता है। ऊपर से यूरिया का एक बैग लेने के लिए एक घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है। जिससे खेत का काम भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed