फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uproar over tearing down posters of martyrdom of four sahibzadas, Yamunanagar

चार साहिबजादों की शहादत के पोस्टर फाड़ने पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Uproar over tearing down posters of martyrdom of four sahibzadas, Yamunanagar
टोल प्लाजा पर हंगामे के दौरान बातचीत करते सिख समुदाय के लोग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 स्थित मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर लगे चार साहिबजादों की शहादत से संबंधित पोस्टरों को किसी ने फाड़ दिया। इससे नाराज सिख समुदाय के लोगों ने प्लाजा के कर्मियों पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाकर बेअदबी करने की बात कही। बेअदबी का पता लगते ही सिख समुदाय में सैकड़ों लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल प्लाजा को बंद कराकर कर्मचारियों को भगा दिया। जाम करने की सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद, उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, थाना छप्पर प्रभारी राय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे सिख समुदाय के लोगों को समझाकर शांत किया।
रोड छप्पर निवासी मनदीप सिंह, बलबीर सिंह, गुरचरण सिंह आदि ने बताया कि जिले में चार साहिबजादों का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। चार साहिबजादों की शहादत में गुरुद्वारा में पाठ किए जा रहे हैं। गुरुद्वारा में आयोजित किए गए कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए मिल्क माजरा टोल पर पोस्टर लगाए गए थे। मंगलवार को टोल प्लाजा पर लगे पोस्टर किसी ने फाड़ दिए।
विज्ञापन

सिख समुदाय के लोगों का आरोप है कि यह पोस्टर नेशनल हाईवे अथारिटी या टोल प्लाजा के कर्मियों ने फाड़े हैं। पहले एक गाड़ी में सिख समुदाय के कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने टोल प्लाजा के कर्मियों से पोस्टर फाड़ने वाले के बारे में पूछा, लेकिन किसी ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी। इस पर सिख समुदाय के लोग भड़क गए। उन्होंने इसे बेअदबी बताते हुए जमकर हंगामा किया। पोस्टर फाड़े जाने का पता लगते ही सिख समुदाय के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिख समुदाय के लोगों को एकत्रित होता देख टोल पर तैनात कर्मचारी भाग निकले। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और सिख समुदाय के लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारियों की ओर से रूटीन में प्लाजा पर लगे पोस्टरों को हटाया गया। सिख समुदाय के लोगों को आहत पहुंचाने के लिए पोस्टर को फाड़ा नहीं गया। इस पर सिख समुदाय के लोग शांत हुए और टोल प्लाजा शुरू करवाया गया।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग व टोल प्लाजा पर लगे प्रचार पत्रों व पोस्टरों को रूटीन में हटाया गया। किसी के साथ कोई बेअदबी नहीं की गई। कर्मचारियों द्वारा सिख समुदाय के लोगों को आहत पहुंचाने के लिए ऐसा नहीं किया गया था। समुदाय के लोगों को समझा दिया गया है। न ही उन्हें किसी के प्रति कोई शिकायत है। - रायसिंह, प्रभारी, थाना छप्पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed