{"_id":"69bef908dbfcc126ec0263a7","slug":"uproar-over-non-availability-of-gas-cylinders-agency-staff-flee-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153179-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गैस सिलिंडर न मिलने पर हंगामा, एजेंसी कर्मी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गैस सिलिंडर न मिलने पर हंगामा, एजेंसी कर्मी भागे
Sun, 22 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
जगदंबा गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अमादलपुर रोड स्थित जगदंबा इंटरप्राइजेज भारत गैस एजेंसी पर शनिवार को सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि सुबह से लाइन में लगे लोगों को गैस सिलिंडर नहीं दिया गया और गाड़ी कॉलोनियों में सिलिंडर वितरित करती रही। उपभोक्ताओं के हंगामा करने पर कर्मचारी एजेंसी का शटर पर भाग गए।
बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह ही एजेंसी पहुंच गए थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लोगों का कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। आरोप है कि जब उन्होंने एजेंसी संचालक और कर्मचारियों से इस बारे में बात की तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इससे नाराज लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने एजेंसी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामा होता देख आसपास के दुकानदार और वहां से गुजरने वाले लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ती देख एजेंसी के कर्मचारी शटर पर ताला लगाकर वहां से चले गए। इसके बाद उपभोक्ताओं में और अधिक रोष फैल गया। लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी पर आने वाले ग्राहकों को जानबूझकर सिलिंडर नहीं दिए जा रहे, जबकि अन्य स्थानों पर सप्लाई जारी है।
विज्ञापन
धर्मपुरा कॉलोनी के आशु, बलाचौर के बलराम, पंजेटो के विक्रम सिंह, विजय नगर कॉलोनी के सतीश, जगाधरी के कर्ण और सतीश कुमार सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने नौ से 14 मार्च के बीच गैस की बुकिंग करवाई थी। नियमानुसार तीन से चार दिन के भीतर सिलिंडर मिल जाना चाहिए था, लेकिन 21 मार्च तक भी उन्हें गैस नहीं मिली। उनके मोबाइल फोन पर सिलिंडर डिलीवरी के मैसेज तक आ चुके हैं। धर्मपुरा कॉलोनी के आशु ने आरोप लगाया कि उसकी बुकिंग के बावजूद उसका गैस सिलिंडर किसी अन्य उपभोक्ता को दे दिया गया।
जगदीश पंवार ने भी बताया कि उन्होंने 15 मार्च को गैस सिलिंडर बुकिंग करवाई थी। अब तक गैस नहीं मिली है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। जगाधरी निवासी कर्ण ने बताया कि उसका सिलिंडर कई दिन पहले खत्म हो चुका है। मजबूरी में वह हीटर पर खाना बना रहा है। वह सुबह बिना कुछ खाए एजेंसी पहुंचा था। इंदिरा कॉलोनी के प्रेम लाल का कहना है कि गैस खत्म होने से चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। दो दिन से हो रही बारिश की वजह से उपले व लकड़ी गीले हो चुके हैं।
एजेंसी पर गैस खत्म हो गई थी। आज सुबह गाड़ी आने की संभावना थी। गाड़ी नहीं आई। शाम तक या फिर रविवार सुबह गाड़ी आने की संभावना है। सिलिंडर आते ही वितरित किए जाएंगे। एजेंसी पर भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि कोई सुनने को तैयार नहीं था। इस पर शटर बंद करना पड़ा। -सुदेश कुमार, मैनेजर जगदंबा गैस एजेंसी।